Breaking News

नाना पटोले हो सकते है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : दिवाली से पहले जश्न

नाना पटोले हो सकते है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : दिवाली से पहले जश्न

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर नाना पटोले देखा और समझा जाने लगा है। इसके लिए गोंदिया- भंडारा में पोस्टर लगाने की तैयारियां शुरु हैं! हालकि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने कार्यकर्ताओं को मना कर दिया है? परंतु हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता श्री पटोले को अभि से CM के रुप में सपना देखना पसंद कर रहे हैं!

नाना भाऊ फल्गुनराव जी पटोले (जन्म 5 जून 1963) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो 5 फरवरी 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। भारतीय संसद के पूर्व सदस्य ( 16वीं लोकसभा ), उन्होंने भाजपा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने लोकसभा में भंडारा-गोंदिया का प्रतिनिधित्व किया है।

दरअसल महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव दिवाली से पहले होना है।

पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने खासा और काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उधर महाराष्ट्र में भी एमवीए गठबंधन ने भी बेहतरीन रिजल्ट लाकर सबको हैरान कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने एक होर्डिंग लगाए थे, जो अभि भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

भावी मुख्यमंत्री के तौर पर नाना पटोले के नाम होर्डिंग

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद लग चुके हैं। देशभर में एनडीए को 292 तो इंडिया गठबंधन को 232 सीटें हासिल हुई हैं। बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए को विपक्ष इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दी है। वहीं, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ने अच्छा किया है। यहां अकेले कांग्रेस ने 13 सीटें हासिल की है, शिवसेना (UBT) ने 9 और एनसीपी (शरद पवार) ने 8 सीटें हासिल की है। गठबंधन की बात करें तो महाराष्ट्र में एमवीए ने 30 सीटें हासिल की हैं। जानकारी दे दें कि राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।

 

दिवाली में हो सकते हैं चुनाव

लोकसभा के रिजल्ट आते ही महाराष्ट्र की राजनीतिक सर गर्मी काफी तेज हो गई है। महाराष्ट्र का विधानसभा का चुनाव संभवतः दिवाली से पहले होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकसभा के रिजल्ट के आधार पर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी समीक्षा शुरू कर दी है। इधर रिजल्ट आते ही राज्य में कांग्रेस ने भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की होर्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

लगाई भावी मुख्यमंत्री वाली होर्डिंग

जीत से उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नागपुर में जगह-जगह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की होडिंग लगाई है, जिसमें भाविक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें दिखाया जा रहा है। बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में मात्र 1 सीट हासिल कर पाई थी, उसके बाद अब 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने काफी बढ़त ली है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर लोकसभा में उभरी है। कांग्रेस ने अपने खाते में 13 सीटें दर्ज की है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा उत्साह देखने को भी मिल रहा है।

About विश्व भारत

Check Also

महायुति में सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा

महायुति में सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

चीफ जस्टिस का आभारी हूं कि उन्होंने गणेश जी को तारीख नहीं दी! उद्धव ठाकरे

चीफ जस्टिस का आभारी हूं कि उन्होंने गणेश जी को तारीख नहीं दी! उद्धव ठाकरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *