Breaking News

मां-बाप के सामने ही लड़की के साथ हरकतें देख उड गए सभी के होश

Advertisements

मां-बाप के सामने ही लड़की के साथ हरकतें देख उड गए सभी के होश

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक ने लड़की का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता ने फोन करके लड़की के माता-पिता को सूचना दी और फिर दोनों को एक मंदिर पर बुलाया। अपहरणकर्ता लड़की के साथ मंदिर पहुंचा। वहां लड़की के माता-पिता भी आ गए। लड़की का अपहरण करने वाला लड़की के माता पिता से बातचीत करने लगा। लड़की के माता-पिता आरोपी युवक को समझाने में लग गए, इसी दौरान अपहरणकर्ता ने लड़की के मां-बाप के सामने ही लड़की के साथ कुछ ऐसी हरकत कर डाली, जिससे देखकर उन्होंने माथा पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के घर वाले थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूरा मामला पिपराइच थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले पीड़ित परिवार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पड़ोस के रहने वाले अजय निषाद ने उसकी 17 साल की बेटी का कुछ दिन पहले अपरण कर लिया। बेटी के अचानक गायब होने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है। अपहरण करने वाले ने उसकी बेटी को अपनी रिश्तेदारी में रखा था। कुछ दिन बाद अजय निषाद ने लड़की के पिता को फोन किया और कहा कि आप लोग मेरे पास आइए। पीड़िता की मां ने बताया पति के साथ आरोपी के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां एक मंदिर था। वहां पर कई लोग मौजूद थे। वह जब आरोपी से बातचीत करने लगे तो आरोपी ने इसी दौरान उसकी बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया। फिर बोला कि अब तो शादी हो गई अब आप क्या करेंगे जाओ कर लो?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *