Breaking News

बाइक सवार इंजीनियर, गाय से जा टकराया : शरीर में सींग घुसने से मौत

Advertisements

बाइक सवार इंजीनियर, गाय से जा टकराया, शरीर में सींग घुसने से मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

भोपाल । मध्य प्रदेश के कोलार में एक युवक बाइक से जा रहा था. अंधेरा इतना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. प्रत्यूष की बाइक अपने ठीक ही रफ्तार में ही थी, लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के कारण उसे सामने बैठी गया दिखाई नहीं दी और प्रत्यूष की गाड़ी गाय से जाकर टकरा गई. इस हादसे में प्रत्यूष की मौत हो गई. प्रत्यूष अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था. इस हादसे के दौरान गाय की सींग प्रत्यूष के जांघ में घुस गई. प्रत्यूष एक घंटे तक रोड पर कराहता रहा, उसका काफी खून बह चुका था. राहगीरों ने जब प्रत्यूष को खून सी लथपथ हालत में देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें घटना वाले रूट पर ही मरी हुई गाय मिली, जिसकी सींग टूटी हुई थी. प्रत्यूष ने एमटेक तक पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद 3 साल से भोपाल में ही नौकरी कर रहे थे.

6 महीने पहले हुई थी शादी

प्रत्यूष की शादी 6 महीने पहले हुई थी. पहले तो प्रत्यूष भोपाल में अकेले रहा करता था, अब शादी के बाद उसने पत्नी को अपने साथ लाने का फैसला लिया था. प्रत्यूष ने इसके लिए सारी तैयारियां भी कर ली थीं, लेकिन पत्नी के आने से पहले ही उसकी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. प्रत्यूष पिछले एक साल से मैप आईटी में नौकरी कर रहा था.

चित्रकूट के रहने वाले हैं प्रत्यूष

घटना की सूचना मिलने पर पता चला कि प्रत्यूष चित्रकूट के रहने वाले हैं. प्रत्यूष के एक्सूडेंट की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे, जहां प्रत्यूष की मौत हो चुकी थी. प्रत्यूष की पत्नी और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. अब प्रत्यूष के शव को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है, जिसे चित्रकूट लेकर जा रहे हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *