Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या है बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती?

Advertisements

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या है बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। समिति में नितिन गडकरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रखा गया है। उनके साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखकर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे का नाम शामिल है। इन नेताओं के अलावा मुंबई अध्यक्ष अशाीष शेलार, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे औश्र पूर्व मंंत्री गणेश नाइक के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर का नाम शामिल है। समिति की सूची जारी होने के बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष को मुझे प्रचार समिति का सदस्य नियुक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं ऐसा करने में अपनी असमर्थता और खेद व्यक्त करता हूं। मैंने राज्य बीजेपी प्रमुख को लिखा है कि पिछले साढ़े पांच साल से मैं बीजेपी के एक साधारण सदस्य के रूप में काम कर रहा हूं। मैं एक साधारण सदस्य के रूप में ही काम करता रहूंगा और प्रचार समिति में शामिल नहीं होऊंगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 प्रबंधन समिति

अध्यक्ष: रावसाहेब पाटिल दानवे, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री

सहसंयोजक: दिलीप कांबले, प्रदेश अध्यक्ष, अनु. जाति मोर्चा

सहसंयोजक: अशोक नेता, राष्ट्रीय महासचिव, अनु. जनजाति मोर्चा

सहसंयोजक:श्रीकांत भारतीय, सदस्य विधान परिषद

घोषणापत्र समिति: सुधीर मुनगंटीवार, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

विशेष संपर्क समिति: चंद्रकांतदा पाटिल, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

सामाजिक संपर्क समिति: पंकजताई मुंडे, राष्ट्रीय सचिव

महिला संपर्क समिति: विजयताई रहाटकर, राष्ट्रीय सचिव

कृषि क्षेत्र संपर्क समिति: अशोकराव चव्हाण, राज्यसभा सदस्य

लाभार्थी संपर्क समिति: राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

युवा संपर्क समिति: रक्षाताई खडसे, केंद्रीय राज्य मंत्री

अभियान तंत्र समिति: रवीन्द्र चव्हाण, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

सहकारी क्षेत्र संपर्क समिति: प्रवीण दरेकर, समूह नेता, विधान परिषद

अनुसूचित जाति संपर्क समिति: विजय (भाई) गिरकर, पूर्व विधायक

अनुसूचित जनजाति संपर्क समिति: विजयकुमार गावित, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

सोशल मीडिया: निरंजन डावखरे, विधान परिषद सदस्य

मीडिया: अतुल भातखलकर, विधान सभा सदस्य

महायुति चुनाव अभियान संयोजक: गिरीश महाजन, मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख: पूर्व सांसद किरीट सोमैया

ग्रामीण और शहरी स्थानीय संपर्क प्रमुख: मुरलीधर मोहोल, केंद्रीय राज्य मंत्री, विश्वास पाठक, क्षेत्रीय मुख्य संयुक्त प्रवक्ता

 

विशेष रूप से आमंत्रित

नितिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री

चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश अध्यक्ष

देवेन्द्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र राज्य

पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री

विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री

आशीष शेलार, मुंबई अध्यक्ष

नारायण राणे, पूर्व केंद्रीय मंत्री

गणेश नाईक, पूर्व मंत्री

हंसराज अहीर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री

पदेन सदस्य

रणधीर सावरकर, प्रदेश महामंत्री

विक्रांत पाटिल, प्रदेश महासचिव

माधवीताई नाइक, प्रदेश महासचिव

विजय चौधरी, प्रदेश महामंत्री

संजय केनेकर, प्रदेश महामंत्री

नवंबर में हो सकते हैं चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग की तरफ जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया खत्म होते हुए ऐलान किया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि राज्य में 15 नवंबर के बाद वोटिंग हो सकती है। 2019 में बीजेपी शिवसेना के साथ मिलकर लड़ी थी। तब उसे 105 सीटों पर जीत मिली थी। इससे पहले 2014 में बीजेपी अकेले लड़ी थी तब उसे 122 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब पार्टी ने महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को बढ़ावा देकर मतदाताओं से जुड़ने के लिए राज्य भर में 99,000 से अधिक बूथों तक पहुंचने की योजना पहले ही शुरू कर दी है। (एजेंसी इनपुट

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *