Breaking News

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ भड़के DCM अजीत पवार

Advertisements

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ भड़के DCM अजीत पवार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक

Advertisements

 

मुंबई । महाराष्ट्र राज्य में इन दिनों हलाल मीट को लेकर घमासान छिड़ा गया है.

इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम अजितदादा पवार ने इससे किनारा करते हुए कहा कि इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

उन्होंने मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”विपक्ष हो या सत्ता पक्ष…महाराष्ट्र में ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. महाराष्ट्र का नेतृत्व करने वाले सभी गणमान्य लोगों ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की कोशिश की.”

उन्होने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र भी किया है

एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करते समय जातियों या समुदायों के बीच भेदभाव नहीं किया. उन्होंने सभी को साथ लेकर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की. नई पीढ़ी को यह हमेशा याद रखना चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”दोनों पक्षों के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी बयान से कानून और व्यवस्था की समस्या न हो. हमारे देश और महाराष्ट्र में एक बड़ा मुस्लिम समुदाय है जो अपने देश से प्यार करता है.”

पवार ने कहा, ”अगर हम इतिहास पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ जो लोग थे, उनमें मुसलमान भी थे. उनका गोला-बारूद कौन संभाल रहा था? कई उदाहरण दिए जा सकते हैं.”

नितेश राणे ने क्या कहा था?

अजित पवार ने कहा, ”उन्होंने (नितेश राणे) ऐसा बयान क्यों दिया और उनके बयान के पीछे क्या इरादा था, यह पता नहीं, लेकिन कोई भी मुसलमान जिसे अपने देश पर गर्व है, वह देशभक्त है.”

दरअसल, महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने हाल ही में ‘मल्हार सर्टिफिकेशन’ नाम से नई पहल शुरू की. उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग केवल मल्हार सर्टिफिकेट प्राप्त दुकानों से ही मटन खरीदें, ताकि मांस में मिलावट से बचा जा सके और हिंदू युवाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिल सके. यह पहल हलाल और झटका मांस के बीच के अंतर बताने के लिए शुरू की गई है.

मत्री नितेश राणे के सबंध मे राजनीतिक अनुभव मे अजीत पवार क सामने नितेश राणे अनुभव हीन बच्चा क समान लगते है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

खाण्यात भेसळ झाल्यास थेट तुकाराम मुंढेकडे करा तक्रार!

भेसळ, निकृष्ट दर्जा किंवा आरोग्यास अपायकारक रसायनांचा वापर केल्यावरून अन्न आणि औषध प्रशासन विभागाच्या कर्मचाऱ्यांकडून …

शासकीय रुग्णवाहिकेला ड्रायव्हर नसल्याने बालकाचा मृत्यू : महाराष्ट्र सरकार झोपेत

औंढा नागनाथ तालुक्यातील नालेगाव येथे शासकीय रुग्णवाहिकेस डिझेल मिळाल्याने एका नवजात बालकाचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *