Breaking News

शिव प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे शंकराचार्य श्रीसदानंद सरस्वती

Advertisements

शिव प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे शंकराचार्य श्रीसदानंद सरस्वती

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिंदवाड़ा। अनंत श्री विभूषित पूज्यपाद द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का तीन दिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर लोकार्पण समारोह में आगमन होने जा रहा है। देवभूमि डेवलपर्स परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम श्री नंदन हिल्स चौखड़ाढाना, हिंदूस्तान यूनिलीवर के आगे नरसिंहपुर रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए देव भूमि डेवलपर्स उज्जवल सूर्यवंशी, बकुल मिगलानी, दीपक देवांगन ने बताया कि परमपूज्य शंकराचार्य जी स्वामी सदानंद महाराज का आगमन 17 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा जिनके स्वागत के लिए चौरई से लेकर आयोजन स्थल तक अलग-अलग स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं जहां पर भक्तों द्वारा शंकराचार्य महाराज स्वामी सदानंद जी का स्वागत किया जाएगा।

रितेश चौरसिया और लक्की चौहान ने बताया कि 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का लोकार्पण समारोह में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे। वह 18 और 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे भक्तों को दीक्षा देंगे इसके अलावा रोजाना परिसर में शाम 5 बजे से महाराज जी द्वारा प्रवचन और सत्संग भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर 5 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि पार्किंग की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा चुकी है।

ऐसी होगी कार्यक्रम की रूपरेखा

आयोजन समिति के अनिल तिवारी ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शोभायात्रा एवं पूज्यपाद जगदगुरु शंकराचार्य महाराज श्री का स्वागत, प्रायश्चित, दशविधस्नान और मंडल स्थापना होगी। 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे प्राणप्रतिष्ठित होने वाले देव प्रतिमाओं का नित्य मंडल पूजन, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास, अन्नाधिवास, स्नपन और शय्याधिवास होगा। जिसके बाद 19 अप्रैल को नित्यपूजन, मूर्तिन्यास, कलशारोहण, प्रसाद प्रतिष्ठा, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और पूर्णाहुति का कार्यक्रम जगद्‌गुरु शंकराचार्य महाराज के शुभाशीर्वाद द्वारा किया जाएगा।

इस रूट से आएंगे शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी

देव भूमि डेवलपर्स परिवार के सदस्यों ने बताया कि शंकराचार्य जी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का आगमन 17 अप्रैल को शाम 4 बजे चौरई से छिंदवाड़ा में होगा। इस दौरान चौरई क्षेत्र में जगह-जगह महाराज जी का भव्य स्वागत होगा जिसके बाद वे बायपास होते हुए इमलीखेड़ा मार्ग से चंदनगांव, ईएलसी, कांग्रेस भवन के सामने होते हुए फव्वारा चौक, बस स्टैंड, बैल बाजार, तिलक मार्केट, श्याम टॉकीज, होते हुए नरसिंहपुर रोड स्थित श्री नंदन हिल्स पहुंचेंगे। जगह-जगह शंकराचार्य महाराज का स्वागत भक्तों द्वारा किया जाएगा। देव भूमि डेवलपर्स परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने अपील की है।

एक शाम महाकाल के नाम

देव भूमि डेवलपर्स परिवार द्वारा 19 अप्रैल शनिवार को श्री नंदन हिल्स में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें उज्जैन के प्रख्यात भजन गायक महाकाल की गुलामी फेम किशन भगत अपनी प्रस्तुति देंगे जबकि आयोजन स्थल पर भव्य मेला और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   सिवनी। …

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *