Breaking News

नींंद में सो रही महिला की साप डसने से हूई दर्दनाक मौत

Advertisements

नींंद में सो रही महिला की साप डसने से हूई दर्दनाक मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम खजूरिहा थाना मड़वास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. गांव की 26 वर्षीय महिला पूजा कुशवाहा, पिता भैया लाल कुशवाहा घर में खाट पर सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीला सांप खाट पर चढ़ आया और उसे डस लिया. यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है.

गांववालों के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जहरीले जीव-जंतु अब सूखे और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों की ओर आने लगे हैं. इसी दौरान जहरीला सांप महिला के खाट पर पहुंच गया. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पूजा को मड़वास अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया.

जिला अस्पताल सीधी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक उसके शरीर में जहर काफी हद तक फैल चुका था. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जीवन की जंग हार गई. घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बताते हैं कि यहां ग्रामीण क्षेत्र में विविध प्रकार के जहरीले सर्पों की संख्या बढ रही है.इससे नागरिक जनता-जनार्दन भयभीत है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *