Breaking News

अयोध्या नगर निगम में ठेले वालों को कान पकड उठक बैठक लगवाई

Advertisements

अयोध्या नगर निगम में ठेले वालों को कान पकड उठक बैठक लगवाई

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की आध्यात्म नगरी अयोध्या नगर निगम में ठेले-खोमचे वालों के साथ यह कैसा बर्ताव किया गया जो उन निहत्ये और निर्दोष गरीब बेरोजगार लोगों से कान पकडकर उठक-बैठक लगवाई जा रही और उन्हे उलटा खड़ा किया गया.यह तो उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के समक्ष एक बदनुमा दाग समझा जा रहा है.

अयोध्या नगर निगम कर्मियों द्धारा ठेले-खोमचे वालों के साथ यह कैसा बर्ताव इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवर्तन दल के कर्मचारियों के हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं और उन्‍होंने कुछ लोगों को डंडे के जोर पर धूप में खड़ा रखा. इस दौरान उनसे जबरन उठक-बैठक करवाई है

अयोध्या में राममंदिर के पास ठेला-खोमचा लगाने वाले गरीबों के साथ नगर निगम प्रवर्तन दल ने अमानवीय व्यवहार किया गया.प्रवर्तन दल ने इन गरीबों को पकड़कर पार्क में ले गया. उनसे उठक-बैठक करवाई और हाथों के बल खड़ा कर दिया.गरीब विक्रेता ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई से मुश्किलें बढ़ गई हैं.

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?

अयोध्या में राममंदिर के पास ठेला-खोमचा लगाने वाले गरीबों के साथ नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बेहद अमानवीय और क्रूर व्यवहार किया है. आरोप है कि प्रवर्तन दल की टीम गरीब विक्रेताओं को पकड़कर दूर एक पार्क में ले गई और उनसे न सिर्फ उठक-बैठक करवाई गई, बल्कि कुछ लोगों को हाथों के बल उलटा भी खड़ा कर दिया गया. प्रवर्तन दल का गुस्‍सा यहीं शांत नहीं हुआ, इन लोगों को काफी देर तक भूखा-प्‍यासा खड़ा रखा गया.

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवर्तन दल के कर्मचारियों के हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं और उन्‍होंने कुछ लोगों को डंडे के जोर पर धूप में खड़ा रखा. इस दौरान उनसे जबरन उठक-बैठक करवाई जाती है.

दीवार के सहारे उलटा खड़ा किया

इसके बाद भी जब अयोध्‍या नगर निगम के प्रवर्तन दस्‍ते का इस सजा से मन नहीं भरा तो उन्‍होंने इन लोगों को दीवार के सहारे हाथों पर उलटा खड़े होने का आदेश सुना दिया. डंडे लिए दस्‍ते के कर्मचारियों के सामने बेबस यह लोग काफी देर तक इस रह से खड़े रहे.

ये सब गरीब तबके के लोग हैं, जो अयोध्या के राम पथ पर ठेला खोमचा लगाकर प्रसाद बेच कर अपने परिवार का पेट भरते हैं. इनका जुर्म सिर्फ इतना है कि ये लोग ठेला खोमचा लगाते हैं.

नगर निगम की कार्रवाई से बढ़ी मुश्किल स्थानीय लोगों का कहना है कि राम पथ के निर्माण के बाद स्थायी दुकानें बेहद महंगी हो गई हैं और आमदनी भी घट गई है. ऐसे में गरीब तबके के लोग ठेला या रेहड़ी लगाकर जीविका चला रहे हैं, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई ने इनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

हालांकि इस घटना को लेकर अब नगर निगम आयुक्त जांच की बात कह रहे हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *