Breaking News

कोराडी पावर प्लांट का 51 वा स्थापना दिवस समारोह 01 नवंबर को

Advertisements

कोराडी पावर प्लांट का 51 वा स्थापना दिवस समारोह 01 नवंबर को

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822560220

Advertisements

 

नागपुर महानगर जीरो माईल से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोराडी पावर प्लांट का 51 वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहवर्धक शनिवार 01 नवंबर को मनाया जा रहा है.

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता महानिर्मिति के प्रबंध निदेशक माननीय श्री राधाकृष्णन बी,(भा. प्र. से.) करेंगे.प्रमुख मेहमान बतौर महानिर्मिति के स्वतंत्र निदेशक माननीय श्री विस्वास पाठक सर,निदेशक ऊर्जा उत्पादन) माननीय श्री संजय मारुडकर,निर्माणाधीन परियोजना के निदेशक माननीय श्री अभय हरणे, वित्तीय निदेशक माननीय श्री मनेश वाघीरकर प्रमुखता से अपने विचार प्रकट करेंगे.इस समारोह के शुभ अवसर पर विशेष आमंत्रित कार्यपालक निदेशक माननीय श्री पंकज सपाटे, कार्यपालक निदेशक माननीय श्री राजेश पाटील, कार्यपालक निदेशक सूचना तकनीक माननीय श्री नितिन चांदुरकर, कार्यपालक निदेशक पर्यावरण संरक्षण एवं प्रभारी मानव संसाधन माननीय श्री नितिन वाघ, प्रभारी कार्यपालक निदेशक माननीय श्री विवेक रोकडे तथा महानिर्मिती के मुख्य औधोगिक संबंध अधिकारी माननीय श्री पुरुषोत्तम वाजुरकर प्रमुखता से समारोह मे सहभागी रहेंगे, उपरोक्त जानकारी महानिर्मिती कोराडी पावर प्लांट के कर्मठ और कर्तव्य पारायण प्रमुख मुख्य अभियंता माननीय श्री विलास जी मोरघडे ने समस्त तापीय विधुत अधिकारियों और कर्मीयों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है.

इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह सप्ताह पर आयोजित विवीध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्पर्धियों को प्रबन्ध निदेशक और समस्त निदेशक महोदयों के करकमलों से सम्मानित किया जाएगा. स्थापना दिवस समारोह के प्रारंभ कर्तलध्वणी के बीच दीप प्रज्वलन किया जाएगा.कोराडी पावर प्लांट के प्रमुख मुख्य अभियंता विलास मोटघरे ने समस्त विधुत कर्मियों को सहपत्नीक उपस्थित रहने का आह्वान किया है. स्थापना दिवस समारोह मे गरिमामय उपस्थिति के लिए महाराष्ट्र राज्य के समस्त तापीय विधुत परियोजनाओं विशेषकर चंद्रपुर महा तापीय विधुत केंद्र, खापरखेडा, पारस, भुसावल,परली वैजनाथ, नासिक रोड एकलेहरा के मुख्य अभियंताओं तथा पावर प्लांट के निर्माता फर्म कंपनियों और मैंटनैंश ठेकेदारों को भी आमंत्रित किया गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *