Breaking News

भारत आज यूनेस्को के 20वें आईसीएच सत्र की मेजबानी करेगा 

Advertisements

भारत आज यूनेस्को के 20वें आईसीएच सत्र की मेजबानी करेगा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली।भारत आज आईसीएच सत्र की मेजबानी करेगा भारत सरकार 8 से 13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेज़बानी करेगी। ऐतिहासिक लाल किला परिसर, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, को इस आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है, जो भारत की मूर्त और अमूर्त विरासत के एक ही छत के नीचे समागम का प्रतीक है। यह पहली बार होगा, जब भारत आईसीएच समिति के सत्र की मेज़बानी करेगा और इस बैठक की अध्यक्षता यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि महामहिम विशाल वी. शर्मा करेंगे। यह आयोजन 2005 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशन के भारत द्वारा अनुसमर्थन की बीसवीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है, जो जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूनेस्को की परिभाषा के अनुसार, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में वे प्रथाएँ, ज्ञान, अभिव्यक्तियाँ, वस्तुएँ और स्थान शामिल हैं, जिन्हें समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान के हिस्से के रूप में देखते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही यह विरासत वक्त के साथ विकसित होती है, सांस्कृतिक पहचान को मज़बूत करती है और विविधता की सराहना करती है.भारत अपनी भव्यता दिव्यता का परिचय देगा.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून अमेरिकेपासून दूर

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून दूर दिनांक २८ फेब्रुवारीला सुरू झालेले युद्ध …

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *