Breaking News

कांग्रेस नेता सहित दो की मौत, कार खाई में गिरी

Advertisements

कांग्रेस नेता सहित दो की मौत, कार खाई में गिरी

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कोरबा। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे। चारों लोग गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलटा। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *