Breaking News

धर्म सांस्कृतिक का संगम है कोराडी क्षेत्र : गौतम खट्टर

Advertisements

धर्म सांस्कृतिक का संगम है कोराडी क्षेत्र : गौतम खट्टर

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नागपुर। युवा सनातनी प्रचारक और लेखक गौतम खट्टर महाराज हिंदू धर्म एवं भारतीय संस्कृति पर अपने विचारों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर जिले का कोराडी क्षेत्र धर्म संस्कृति और आध्यात्मिक का संगम हैं.यहां मां श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान तीर्थ स्थल मे मां के दर्शन और पूजा अर्चन किया मुख्य पुजारी श्री केशवराव फूलझेले परिवार की ओर से श्री खट्टर महाराज को मां की चुनरी और श्रीफल भेंट किए और उन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया.श्री गौतम खट्टर महाराज यहां सेवानंद विधालय मैदान मे आयोजित हिंदू धर्म सांस्कृतिक सम्मेलन मे अपने विचार प्रकट करने पधारे हुए थे.

सनातन धर्म प्रचारक गौतम खट्टर महाराज ने कहा कि यहां

रामायण सांस्कृतिक केंद्र मे चित्र रामायण प्रदर्शनी और देश की महान विभूतियों की विग्रह देखते ही बनती है.इससे हिन्दू धर्म समुदाय को पुरातन धर्म सांस्कृतिक की प्रेरणा मिलती है.उन्होंने भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान के संगम पर जोर दिया है।

उन्होंने बच्चों की अच्छी और सुलभ शिक्षा के लिए भारती विधा भवन ( भवन्स) की भी भूरि भूरि प्रशंसा की इसके अलावा विधा मंदिर, सरस्वती विधालय सेवानंद विधालय व अन्य स्कूलों की भी सराहना करते हुए हिन्दू सांस्कृतिक को पुनर्जीवन मिलने की बात दोहराई.

इस मौके पर राजत्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, जगदम्बा लौकसेवा प्रतिष्ठान की अध्यक्ष सौ ज्योति बावनकुळे,श्री फाउन्डेशन के संस्थापक संकेत बावनकुळे,पुजारी केशवराव फूलझेले,सामाजिक कार्यकरता श्री संजय बाबू विजयवर्गी,पंच्चमुखी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष दिलीप कुकडे आकाश लक्षणे,अनुराधा आमीन और अनेक गणमान्य नागरिक जनता-जनार्दन मौजूद थे. महादुला नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता ठाकुर के करकमलों सनातनी प्रवक्ता गौतम खट्टर महाराज का पुष्पगुच्छ और शाल श्रीफल देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया.

उन्होंने सनातन को केवल पूजा पद्धति नहीं, बल्कि एक जीवन शैली के रूप में परिभाषित किया है जो सांस्कृतिक मूल्यों को संजोता है। वे युवाओं में संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागृति पर जोर देते हैं।

गौतम खट्टर विभिन्न धार्मिक स्थलों और संस्कृति के संगम (ज्ञान, संस्कृति और चेतना के संगम) पर अपनी बात रखते हैं।आयोजन के शुभारंभ में गायत्री परिवार की ओर से 24 कुण्डीय महा यज्ञ और गोपूजन किया गया.केशरिया ध्वज भजन कीर्तन और गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी. आयोजन का संचालन और आभार प्रदर्शन सौ कोकिला सुनिल खोदनकर ने प्रस्तुत किया था.बडी संख्या मे महिला-पुरुषों की उपस्थिति सराहनीय रही.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

जानिए सर्व रोग व्याधि निवारण के लिए पराम्बा ज्ञान की देवी का मंत्र

जानिए सर्व रोग व्याधि निवारण के लिए पराम्बा ज्ञान की देवी का मंत्र टेकचंद्र सनोडिया …

श्रीवासनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉ.बाबासाहेब की जयंती

श्रीवासनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉ.बाबासाहेब की जयंती   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *