Breaking News

रेकार्ड विधुत उत्पादन में अग्रगण्य है कोराडी बिजली परियोजना

Advertisements

रेकार्ड विधुत उत्पादन में अग्रगण्य है कोराडी बिजली परियोजना

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

‘महाराष्ट्र राज्य नागपुर जिले मे स्थित कोराडी थर्मल पावर स्टेशन (KTPS), महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में से एक है। इस बिजली परियोजना मे आने वाली रूकावटें और तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री और पूर्व ऊर्जावान ऊर्जा मंत्री श्री चंद्रशेखर जी बावनकुळे साहब का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. बिजली परियोजना के प्रमुख मुख्य अभियंता श्री विलास जी मोटघरे साहब के कुशल मार्गदर्शन मे सभी अधिकारी और अभियंता कर्मि अधिक बिजली उत्पादन मे विशेष परिश्रम कर रहे हैं. इसके साथ ही अधिकतम उत्पादन,आईल की बचत और पानी की बचत पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण मे अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं.

विशेष उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 मे इस बिजली केंद्र ने कुल 13,611,321 मिलियन यूनिट्स बिजली निर्माण का रेकॉर्ड दर्ज किया है.इस केंद्र के स्टेज सेकंड (3×660 मेगावाट) विधुत केंद्र का योगदान सराहनीय रहा है. तकनीशियन के अनुसार इस पावर प्लांट के चरण ने 70-79 % प्लांट लोडफैक्टर हांसिल किया है.वहीं महाराष्ट्र राज्य विधुत नियामक आयोग के मानकों के मुताबिक 70,72 %उपलब्धता और 70,13%PLF दर्ज किया गया है. बिजली संचालन के समय बिजली का उपयोग केवल 6.81% और आईल की खपत 0.53 मिली यूनियट तक सीमित रखने मे सफलता मिली है.

उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे 13 मार्च 2026 तक इस केंद्र ने13,425,786 मिलियन यूनिट्स बिजली उत्पादन रेकार्ड दर्ज किया है.जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा है.जबकि यूनिट 10 ने दिसंबर 2025 में 87.70 प्रतिशत एवीएफ हांसिल किया है.जनवरी 2026 को पूरे पावर प्लांट ने96-54 प्रतिशत दैनिक MIRC AVF रेकार्ड दर्ज कराया है

दरअसल में महाजेनको द्वारा संचालित, यह 1,320 मेगावाट (2×660 MW) के सुपरक्रिटिकल विस्तार के साथ अपनी उत्पादन क्षमता को आधुनिक और बढ़ा रहा है। यह संयंत्र क्षेत्र में बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है।

कोराडी परियोजना की मुख्य विशेषताएं यह है कि इसकी

विस्तार और उत्पादन क्षमता पुराने यूनिटों को हटाकर 2×660 मेगावाट की नई निर्माणाधीन सुपरक्रिटिकल इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है. महानिर्मिती कं.के परियोजना संचालक श्री अभय जी हरणे के कुशल मार्गदर्शन में निर्माणाधीन परियोजना के प्रमुख मुख्य अभियंता श्री विवेक रोकडे साहब के नेतृत्व में सभी स्थापत्य अधिकारी ,अभियंता और कर्मि निर्माण कार्य मे लगन और निष्ठा के साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं.आगामी 2027-2028 मे जिसकी उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।और विदर्भ महाराष्ट्र राज्य मे बिजली की लोडसैडिंग से जनता भारी और बडी राहत मिलना तय है.

प्रमुख अनुबंध के संबंध मे बतादें कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 2×660 मेगावाट के प्रोजेक्ट के लिए बॉयलर-टर्बाइन-जनरेटर (BTG) पैकेज का काम सौंपा गया है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने इस विस्तार के लिए ₹10,560 करोड़ का ऋण समझौता किया है। 1974 में स्थापित, इसने देश में 400kV प्रणाली को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

तकनीक और पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आधुनिक सुपरक्रिटिकल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है ताकि उच्च दक्षता सुनिश्चित हो सके।

यह परियोजना महाराष्ट्र के ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो उद्योग और कृषि के लिए स्थिर बिजली की आपूर्ति करती है.इस परियोजना निर्माण की रूकावटों को दूर करने मे महाराष्ट्र सरकार मे राजस्व मंत्री और पूर्व ऊर्जावान मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुळे साहब का बडा ही योगदान सराहनीय रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज टेकचंद्र …

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना

चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए मोदी और शाह ने की महाकाली प्रार्थना टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *