Breaking News

26 को महाकुंभ समापन : समस्त नागा साधुओं और संत महात्माओं की वापसी

Advertisements

26 को महाकुंभ समापन : समस्त नागा साधुओं और संत महात्माओं की वापसी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

इलाहाबाद। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा.

महाकुंभ से इस दिन चले जाएंगे नागा साधु, फिर इतने साल बाद दोबारा दिखेंगे

महाकुंभ का आगाज हो चुका है. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा. इसमें अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संत आए हुए हैं. हर बार की तरह इस बार भी नागा साधु संगम पहुंचे हुए हैं. नागा साधुओं को लेकर लोगों में खूब उत्सुकता रहती है. पूरे शरीर पर भस्म, हाथों में त्रिशूल लेकर चलने वाले नागा साधुओं का क्रेज रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार के महाकुंभ में आए नागा साधु कब वापस जाएंगे और फिर कब वापस लौटेंगे.

बता दें कि महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. 26 फरवरी के बाद से अगले कुंभ तक फिर ये नागा साधु नजर नहीं आएंगे. ये सभी नागा साधु महाकुंभ के समाप्त होने पर अपने-अपने अखाड़ों में वापस लौट जाएंगे. अब अगला कुंभ नासिक में गोदावरी नदी के तट पर साल 2027 में आयोजित होगा. गोदावरी नदी पर साल 2015 में जुलाई से सितंबर तक कुंभ मेला आयोजित किया गया था.

कहां जाते हैं नागा साधु

कुंभ में अधिकांश नागा साधु दो खास अखाड़ों से आते हैं. एक अखाड़ा वाराणासी का महापरिनिर्वाण अखाड़ा और दूसरा पंच दशनाम जूना अखाड़ा है. इन दोनों अखाड़ों के नागा साधु कुंभ का हिस्सा बनते हैं. कुंभ का पहला अमृत स्नान नागा साधु ही करते हैं और उसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान की अनुमित मिलती है. नागा साधु अन्य दिनों में गमछा लपेटकर रहते हैं. जब कुंभ का समापन हो जाता है तो नागा साधु अपने-अपने अखाड़ों में लौट जाते हैं. इन अखाड़ों में नागा साधु ध्यान और साधना करते हैं. साथ ही धार्मिक शिक्षा भी देते हैं. बहुत से नागा साधु हिमालयों, जंगलों और अन्य एकांत स्थानों में तपस्या करने चले जाते हैं. कुछ नागा साधु भभूत लपेटकर हिमालय तपस्या करने जाते हैं. यहां वे कठोर तप करते हैं.

4800 km दूर से महाकुंभ आए हजारों मांसाहारी पक्षी.. लेकिन यहां बन गए शाकाहारी

4800 km दूर से महाकुंभ आए हजारों मांसाहारी पक्षी.. लेकिन यहां बन गए शाकाहारी

राजस्‍थान, हरियाणा से महाकुंभ जाने वालों ध्‍यान दो, कुछ ट्रेनें रद्द, समय बदला

राजस्‍थान, हरियाणा से महाकुंभ जाने वालों ध्‍यान दो, कुछ ट्रेनें रद्द, समय बदला

महाकुंभ जाना चाहता था हवलदार, नहीं मिली छुट्टी, रोते-रोते लिख डाली महाकुंभ की दास्तान

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

धर्म आध्यात्म सांस्कृति का संगम है कोराडी क्षेत्र : गौतम खट्टर के विचार

धर्म आध्यात्म सांस्कृति का संगम है कोराडी क्षेत्र : गौतम खट्टर के विचार टेकचंद्र सनोडिया …

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं?

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं? टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *