Breaking News

सब्जी खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप, 6 दिन तक दरिंदों के कब्जे में रही पीड़िता

Advertisements

सब्जी खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप, 6 दिन तक दरिंदों के कब्जे में रही पीड़िता

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

यूपी। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता का दो युवकों ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। छह दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से बच कर निकली विवाहिता ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पर गई पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 

रामनगर थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही विवाहिता चार फरवरी की सुबह बाजार सब्जी लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। 10 फरवरी की शाम को विवाहिता अपने घर पहुंची। उसने अपने साथ गैंगरेप की बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ रामनगर थाना पहुंची और थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनवारुल उ़र्फ बाबा खां व अरमान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता पिछले करीब एक माह से मायके में ही रह रही थी।

 

पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी की सुबह वह सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान अनवारुल उर्फ बाबा खां और अरमान बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया था। अनवारुल उसे अपने घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। गुहार लगाने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं अपने साथी के साथ उसे छह दिनों तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया।

 

बताते है कि बाराबंकी में अकेली देख महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाना और रेप करने की वारदात की घटना कोई नई बात नहीं है। लूट और वलात्कार की वारदातें यहां पर आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का नतीजा गुड्डा मवालियों का गढ बन गया है यह इलाका।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *