Breaking News

धान खरीदी लापरवाही मामले में कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

Advertisements

धान खरीदी लापरवाही मामले में कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धान खरीदी केंद्र में लापरवाही बरतने वाले और किसानों से अवैध वसूली करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं 6 फरवरी को बीजेपी नेता अजय तिवारी ने अधिकारी और उसके भाई के खिलाफ धमकी देने का मामला गौरेला थाने में दर्ज करवाया था। दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी को लेकर विजय कुमार त्रिपाठी कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी धान खरीदी केंद्र धनौली में लगाई गई थी। धान खरीदी के दौरान किसानों से लगातार इनके खिलाफ शिकायत की जा रही थी। किसानों ने धान खरीदी के दौरान पैसा उगाही की भी बात कही थी। जिसकी शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी ने धान खरीदी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितता बरती है। Also Read – तहसीलदार ने रेत चोरों पर की बड़ी कार्रवाई, कई हाईवा और ट्रैक्टर जब्त कृषि विस्तार अधिकारी को सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता 9 अक्टूबर 2023 के कंडिका 13 के उल्लंघन करना पाया गया, जिनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उद्यानिकी रायपुर में पदस्थ विनय त्रिपाठी के खिलाफ धनौली गांव के रहने वाले बीजेपी नेता अजय तिवारी को धमकाने पर 6 फरवरी को गौरेला थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप था कि विनय त्रिपाठी ने कृषि विभाग गौरेला में पदस्थ उसके भाई विजय त्रिपाठी के खिलाफ धान खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर अजय तिवारी को कॉल कर गाली-गलौज की थी। विनय त्रिपाठी ने बीजेपी नेता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं तहसीलदार, एसडीएम को देख लेने के बात करते हुए गंदी गालियां दी थी। अजय तिवारी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गौरेला पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *