Breaking News

ऋषि मुनियों व संत महात्माओं की धरा है भारत भूमि?पूर्व शिक्षा मंत्री शर्मा के उदगार

Advertisements

ऋषि मुनियों व संत महात्माओं की धरा है भारत भूमि?पूर्व शिक्षा मंत्री शर्मा के उदगार

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

महेंद्रगढ।यह भारत वर्ष की भूमि ऋषि मुनियों संत महात्माओं और धर्मात्मा राजा महाराजाओं की धरा है। इस पावन भूमि पर बड़े-बड़े साधु-संत पैदा हुए हैं। उन्होंने अपने तप के बल पर लोगों को सच्चाई के रास्ते पर जीने की राह दिखाई। उपरोक्त विचार हरियाणा भाजपा के वरिष्ट नेता व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव पल्ह में बाबा गुप्तनाथ के मुख्यद्वार का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बधाई के पात्र रामसिंह शर्मा व लक्ष्मण शर्मा, जिन्होंने अपने पिता मोहर सिंह शर्मा मुनीम व उनकी माता भगवानी देवी की यादगार में मुख्यद्वार का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी कमाई में से अपने माता-पिता की याद में कुछ रुपए धर्म-पुण्य में अवश्य लगाना चाहिए। मां-बाप अपने औलाद के लिए जीवन भर मेहनत करते रहते हैं। हम सब का फर्ज बनता है कि उनके दुनिया से चले जाने के बाद कुछ ना कुछ उनकी याद में अवश्य करें। जिससे आने वाली पीढी को भी प्ररेणा मिलती रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके मंत्री काल में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया चल रहा था, उसी तरह अब भी विकास का पहिया महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चलता रहेगा। आज देश व प्रदेश में भाजपा का शासनकाल है। क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएंगी। विधानसभा क्षेत्र में और विकास कार्यों के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा में अविश्वासपत्र लाई थी, जिसका अंजाम क्या हुआ आप सबको भली-भांति पता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरसों की फसल की कटाई चल रहीं है। किसान को घबराने की जरूरत नहीं है। फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा तथा समय पर उसकी फसल का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर महाराज मंगलनाथ, निजी सचिव नवीन कौशिका, मुकेश मास्टर, प्रहलाद मास्टर, प्रदीप कौशिक चेयरमैन, दिनेश यादव, विवेक यादव, सरपंच प्रवीण यादव, विजय नंबरदार, रतिराम प्रधान, रामसिंह शर्मा, लक्ष्मण शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *