Breaking News

इधर मेयर दीपक बाली का सम्मान : उधर झटपट समस्या का समाधान

Advertisements

इधर मेयर दीपक बाली का सम्मान : उधर झटपट समस्या का समाधान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

काशीपुर (महानाद) : इधर जगह-जगह नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है तो उधर वे लोगों की समस्याओं का झटपट समाधान करने में लगे हैं।

श्रीराम इंस्टिट्यूट तथा जीजीआईसी में मेयर दीपक बाली का शानदार स्वागत किया गया। उधर, आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क में कई संस्थाओं ने मिलकर मेयर बाली का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि चुनाव में मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था, लेकिन अब क्योंकि आपने अपना आशीर्वाद देकर मुझे प्रत्याशी से मेयर बना दिया है, लिहाजा अब जब-जब आपके बीच आऊंगा तो आपको कुछ देने के लिए ही आऊंगा।

इस दौरान उन्होंने पार्क के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को हटाने और पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग का मौके पर ही फोन कर समाधान कर दिया, जिसे देखकर लोगों को नायक फिल्म का अनिल कपूर याद हो गया। जो फिल्म में ऑन स्पॉट लोगों के काम करता था।

एधर, विश्वकर्मा महासभा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, सनातन धर्म सभा व जायंट्स ग्रुप मेंस द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मेयर दीपक बाली ने कहा कि शहर का विकास कैसे होना है और किस जगह, किस चीज की कमी है, यह मुझे सब पता है। मैं सब बेहतर करके दिखाऊंगा। हां अगर कोई कमी रह जाए तो तब आप मुझे बताना। उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट मेरा शौक है और सनातन मेरा धर्म। दोनों साथ-साथ चलेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर विश्वकर्मा महासभा की ओर से अशोक धीमान सनातन धर्म सभा की ओर से महामंत्री और कार्यक्रम के संचालक केवल कृष्ण छाबडा तथा जायंट्स ग्रुप की ओर से अशोक पैगिया व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग गुरु डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा द्वारा मेयर दीपक बाली तथा पार्षद पुष्कर बिस्ट तथा संदीप मोनू का दोशाला ओढाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

शपथ लेने से पूर्व ही विकास कार्यों को तेजी से गति देने पर अभिनंदन समारोह में सभी ने मेयर बाली की जमकर प्रशंसा की। डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा ने तो यहां तक कह दिया की दीपक बाली को उनकी भी उम्र लग जाए।

इस अवसर पर केके अग्रवाल, योगेश विश्नोई, श्रीपाल जैन, ओमप्रकाश विश्नोई, दिनेश विश्नोई, प्रेमलता मिश्रा, सुधा राय, अनीता, करुणा, पूनम, आनंद सिंह रावत, पूर्व पार्षद राजू सेठी, भीम सिंह विश्नोई, केएस कपूर, एमपी गुप्ता, डॉक्टर बीबी सिंह, बिट्टू राणा, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा सहित दर्जनों गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

इससे पूर्व मेयर बाली ने कलश मंडप के पास आयोजित एक भंडारे में भी भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम इंस्टिट्यूट में प्रेसिडेंट रविंद्र कुमार, डायरेक्टर योगराज सिंह, प्राचार्य एसएस कुशवाहा, वाइस प्रेसिडेंट अभिनव अग्रवाल, सचिव अर्पित अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया।

वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा चर्चा कार्यक्रम के अवसर पर जीजीआईसी में पहुंचे मेयर का प्रधानाचार्य गीता जायसवाल, आभा पाठक, उषा बिष्ट, दीपा विश्नोई, भावना, ममता रानी, संगीता जोशी, रेखा रानी एवं छात्राओं ने स्वागत कर एक मांग पत्र सौंपा। बाली ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि इस विद्यालय के लिए मेरा एक सपना है कि इसके पूरे भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाए। शीघ्र ही जब मै यहां आऊंगा तो भवन बनाने वाले अधिकारी मेरे साथ होंगे। इस अवसर पर पार्षद पुष्कर बिष्ट तथा प्रिंस बाली का भी अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन कार्यक्रमों के बाद मेयर बाली नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में बैठे और जन समस्याएं सुनी। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ द्वारा उन्हें एक मांग पत्र सौंपा गया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी टेकचंद्र सनोडिया …

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान 

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   अमरावती. गुरुकुंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *