Breaking News

कामगार नेता बाजनघाटे पर कंपनी कार्यों मे बाधा निर्माण करने का आरोप 

Advertisements

कामगार नेता बाजनघाटे पर कंपनी कार्यों मे बाधा निर्माण करने का आरोप

Advertisements

 

नागपुर। महाराष्ट्र राज्य विधुत निर्माण कं लि.कोराडी बिजली केंद्र में कार्यरत ई-निविदा धारक कंपनी मेसर्स:ABU Constitution के कार्यों मे बाधा डालने का आरोप लगाया जा रहा है.फर्म नियोक्ता के अनुसार मजदूर लीडर भीमराव बाजनघाटे द्धारा कथित श्रमिक समस्या को लेकर बारंबार शिकायत पत्र द्धारा महाजनको के प्रशासनिक अधिकारियों और सेक्शन प्रभारियों को परेशान करने का भी आरोप मढा गया है.

Advertisements

निविदा धारक कंपनी मालिक ने यह भी बताया है कि मजदूर लीडर भीमराव बाजनघाटे द्धारा दायर प्रकरण को श्रम न्यायालय ने सिरे से खारिज कर दिया है.इसके बावजूद भी श्री बाजनघाटे की लैटरबाजी शुरु है. श्री बाजनघाटे पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वह मजदूरों को कंपनी के खिलाफ उकसाता और भड़काता है.इससे निविदा धारक कंपनी व्यवस्थापन पर असंतोष निर्माण हो रहा है.इतना ही नहीं महानिर्मिती मुख्यालय प्रकाशगड मुंबई मे सेवारत मैनेजिंग डायरेक्टर, विधुत निर्माण निदेशक, कार्यपालक निदेशक ने बाजनघाटे की शिकायत पत्रों के अधार पर मामले की जांच-पड़ताल के लिए कोराडी पावर प्लांट के तत्संबंधित अधिकारियों के तरफ भेज दिया गया. परिणामत: सेक्सन प्रभारी अधिकारीयों के निरीक्षण के पश्चात उन शिकायतों को बेबुनियाद करार देते हुए मुख्यालय को सविस्तर अहवाल भेज दिया गया है.

उधर महाजनको कॉन्ट्रैक्टर असोसिएशन कोराडी अध्यक्ष राजेश रंगारी ने मजदूर लीडर भीमराव बाजनघाटे के खिलाफ शिकायत का ज्ञापन महानिर्मिती मुंबई के मैनेजिंग डायरेक्टर और विधुत निर्माण निदेशक को भेजा है जिसमे राष्ट्रीय पालीमार कामगार संघ पर प्रतिबंध लगाने और पीडित ई-निविदा धारक फर्म को बारंबार शिकायत पत्रों की परेशानियों से निजात दिलाने का उल्लेख किया गया है. महाजेनको कॉन्ट्रेक्टर असोसिएशन यह यूनियन अन्यायग्रस्त कंपनी और ठेकेदारों को उचित न्याय दिलाने का लोकोपयोगी कार्य कर रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

महसूल मंत्री बावनकुळे यांच्या नागपूर जिल्ह्यात नायब तहसीलदाराची आत्महत्या : कौटुंबिक कारण की आणखी काही?

नागपूर जिल्ह्यातील हिंगणा तालुक्यातील एमआयडीसी पोलीस स्टेशन हद्दीत येणाऱ्या वानाडोंगरी येथील ग्रीन फील्ड सोसायटीमध्ये मौदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *