Breaking News

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक होने की खबर से कांग्रेस में हर्षोल्लास।

Advertisements

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक होने की खबर से कांग्रेस में हर्षोल्लास।

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का एक दम ठीक ठाक है।वे अज्ञात बीमारी से बहुत पीडित वेदनाओं सेे कराह रहीं थी? पिछले अगस्त 2022 मे अपना ईलाज कराने अचानक अमेरिका गई हूई थीं।

उच्चस्तरीय रोग निदान और उपचार के चलते सोनियाजी का कैंसर पूरी तरह ठीक-ठाक और स्वस्थ दुरुस्त हैं। न्यू यॉर्क के स्लोअन-केट्टेरिंग कैंसर हॉस्पिटल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का कैंसर अब पूरी तरह ठीक है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए सोनिया अमेरिका गई हैं और उनके सितंबर को वे वापस अपने देश लौट आई है।

 

पिछले साल अगस्त में सोनिया अचानक विदेश चली गई थीं। बाद में मीडिया में यह खबरें आईं कि उन्हें कैंसर हैं और वह उसी के इलाज के लिए वहां गई हैं। उस दौरान सोनिया करीब एक महीने तक वहां रही थीं और उनके ऑपरेशन की खबरें आई थीं। हालांकि कैंसर की उनकी बीमारी को लेकर कांग्रेस या उनके परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर आज तक कुछ भी नहीं कहा गया।

इस साल फरवरी में सोनिया अमेरिका गईं तब भी यही कहा गया था कि वह ट्रीटमेंट के फॉलो-अप के लिए ही वहां गई थीं। लेकिन इन खबरों पर भी कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा।

हॉस्पिटल के सूत्र सोनिया की बीमारी को लेकर मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी तबीयत को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगे। वेबसाइट रेडिफ.कॉम ने हॉस्पिटल सूत्रों के हवाले से बताया, ‘ अब सोनिया गांधी पूरी तरह ठीक हैं। उनका कैंसर खत्म हो चुका है और यह शरीर के किसी हिस्से में नहीं फैला था?

हॉस्पिटल के सूत्र के मुताबिक, अभी सोनिया के कुछ और टेस्ट किए जाने हैं ताकि कैंसर के भविष्य में उबरने की संभावना का पता किया जा सके।उनके स्वास्थ्य दुरुस्त होने की खबर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में हर्ष की लहर दौड पडी है। कांग्रेस के सभी केंद्रीय एवं राज्यों के पूर्व मंत्रियों, विधायकों और राजनेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाईयां और अभिनंदन किया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *