Breaking News

दिल्ली स्थित हिंदू महासभा भवन में श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा : भगवान राम का दर्शन करने आएंगे भक्त

Advertisements

 

Advertisements

आज नई दिल्ली, मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन में श्री राम दरबार मूर्ति (भगवान श्री राम, माता सीता जी, श्री लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी) की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला शर्मा द्वारा यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूजा पाठ संपन्न कराया गया। पुरोहित के रूप में पंडित दीनानाथ तिवारी एवं पंडित पंकज मिश्रा ने पूजा पाठ कराया।
सर्वप्रथम सभी देवताओं का गंगा जल से, दूध से दही से, घी से एवं शहर से स्नान कराया गया। फिर पूजा पाठ द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। उसके बाद हवन एवं आरती की गई। सभी देवी देवताओं को वस्त्र पहनाये गए।

Advertisements

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेश त्यागी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत – सत्कार किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा, उपाध्यक्ष डॉ आर पी सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर त्यागी, राघव मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर बमबम सिंह, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी विजयंत राणा, ए के त्यागी,भोपाल सिंह, देवदत्त त्यागी, मुकेश कुमार, हरभजन सिंह, सुशील पांडे, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, समाजसेवी मिथिलेश झा सहित सैकड़ों हिंदू महासभा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केंद्रीय कार्यालय,अखिल भारत हिन्दू महासभा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *