Breaking News

नागपूर : महानिर्मिती के 3 मुख्य अभियंताओं पर तबादले की कार्रवाई 

Advertisements

महानिर्मिती के 3 मुख्य अभियंताओं पर तबादला की कार्रवाई

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । महाराष्ट्र राज्य विधुत निर्माण कंपनी लिमिटेड मुख्यालय प्रकाशगड बांद्रा पूर्व मुंबई, स्थित मानव संसाधन विभाग द्धारा जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार कोराडी पावर प्लांट के मुख्य अभियंता श्री विजय पांडुरंग राठोड का खापरखेडा पावर प्लांट में तबादला कर दिया गया है। उसी प्रकार खापरखेडा पावर प्लांट के मुख्य अभियंता श्री विलास श्रीराम मोटघरे का तबादला कोराडी पावर प्लांट में कर दिया गया है। जबकि महानिर्मिती मुख्यालय तकनीक सहायक संघ के मुख्य अभियंता श्री राजेशकुमार ओसवाल का तबादला नूतन ऊर्जा प्रकल्प नागपुर कार्यालय में तबादला कर दिया गया है। महानिर्मिती मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन की तरफ से अचानक असमय तबादला का कारण गोपनीय फाईंलों मे कैद करके रखा गया है।मामले की महानिर्मिती सतर्कता तकनीक विभाग की ओर से गहन जांच-पड़ताल जारी है? उपरोक्त तीनों मुख्य अभियंताओं का तबादला का कारण पूछे जाने पर मुख्यालय ने जानकारी बताने से सामना किया है।

उपरोक्त तीनो कर्तव्यनिष्ठ मुख्य अभियंताओं के तबादला आदेश की प्रतियां महानिर्मिती मुख्यालय के निदेशक संचलन,प्रकल्प, वित्त,एवं महाजेनको के अन्य तत्संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। संदेहास्पद मामले की गहन जांच-पड़ताल की कार्रवाई पूर्ण होने पर जन हितार्थ प्रकाशित किया जा सकता है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *