बेहतर शिक्षा स्वास्थ और रोज़गार के संकल्प को नागपुर शहर में पूरा करने के लिए एज़ल फाउंडेशन और सेवा फाउंडेशन की ओर से वन देवी, यशोधरा समता ग्राउंड के पास नि:शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स ब्यूटीशियन और बुटीक का उद्घाटन समाज सेवक डॉ शकील अहमद जहांगीर के हाथों संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि के तौर पर मांझी विरोधी पक्ष नेता महानगरपालिका के धरम पाटिल ने डॉ शकील अहमद जहांगीर द्वारा किए जा रहे हैं शिक्षा स्वास्थ और रोज़गार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की, प्रमुख अतिथि कांग्रेस शहर नागपुर ज़िला ग्रामीण के महासचिव डॉ. इरफान अहमद ने शहर की जनता को आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया विशेष कर उन महिलाओं को जो घर में रहकर रोज़गार करना चाहती हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहायता करना चाहती हैं, उदघाटक डॉक्टर शकील अहमद जहांगीर ने अपने साथियों का ज़िक्र करते हुए किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया, और आज के दौर में शिक्षा स्वास्थ और रोज़गार की अहमियत को भी स्पष्ट किया और अपने इस कार्य को आगे बढ़ाने और भविष्य में शहर के दूसरे हिस्सों में किए जाने के संकल्प को दोहराया,महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन और बुटीक सिलाई स्कूल , मेहंदी लगाने के हुनर की शिक्षा मुफ्त में चलाने का और युवा पुरुषों के लिए मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग के तकनीकी शिक्षा निशुल्क शहर के विभिन्न इलाकों में देने का जि़क्र किया और आज इस केंद्र पर खासतौर से इस काम का बीड़ा उठाने वाली दो ट्रेनर महिलाएं शबाना शेख और फरहा नाज़ की सरहाना की, अपने अध्यक्षीय भाषण में यूसुफ नबी ने भी रोज़गार के लिए किए जा रहे डॉ शकील अहमद जहांगीर और उनके साथियों द्वारा किए जा रहे सफल प्रयासों की सरहाना की और भविष्य में भी अपना सहयोग, योगदान देने का वादा किया, शहज़ाद खान ने मेहमानों का और सबका शुक्रिया अदा किया, अबरार खान ने कार्यक्रम की के उद्देश्य की प्रस्तावना राखी और मनसंचालन किया, इस अवसर प्रमुख अतिथि डॉ अलवीना खान भी मौजूद थीं ,इस मौके पर पर प्रमुख उपस्थिति, साहिल रज़ा, उमर खान , डॉ एहसान , और शाहरुख शेख की रही,
नि:शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स ब्यूटीशियन और बुटीक का उदघाटन
Advertisements
Advertisements
Advertisements
विश्वभारत News Website