खजुराहो और बुलंदशहर में RSS का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट
खजुराहो मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन हुआ सम्पन्न, अनुपम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ
धार्मिक, आध्यात्मिक, संस्कृति एवं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ होकर, बस्ती, सेवाग्राम होते हुए भोलेनाथ(मतंगेश्वर महादेव) के दरबार(मठन) में सभा के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथसंचलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में छतरपुर विभाग के माननीय विभाग संघचालक श्रीमान भालचंद्र जी नातू, मुख्यातिथि के नाते बरिष्ठ समाजसेवी और विश्व हिंदू परिषद छतरपुर विभाग के विभागमंत्री श्रीमान अनुपम जी गुप्ता रहे। पथसंचलन लवकुशनगर जिले के जिलाकार्यवाह श्रीमान तरुण जी शुक्ला के निर्देशन में राजनगर खंड के खंड कार्यवाह श्रीमान जीतेन्द्र सिंह परमार के प्रयासों से सम्पन्न हुआ। इसमें संघ परिवार से रामेश्वर जी पटेल, परुशराम रैकवार, राजकुमार गंगेले, आनंद तिवारी, श्यामबाबू त्रिबेदी, मंगलदीन पटेल, ओमप्रकाश पटेल, नरेंद्र द्विबेदी, माधव पाठक, गणेश पाठक, गोविंद सिंह जी, विजयनारायण तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। श्री नातू जी ने सर्वप्रथम शस्त्रपूजन किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं जिलाकार्यवाह जी ने शस्त्रपूजन किया। श्रीमान नातू जी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ भारती की गोद में रहने वाले समस्त भारतीय हिन्दू हैं और हम सभी एक हैं। सनातन धर्म में शक्ति साधना कर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुँचाने का संकल्प लेने की बात कही। पथसंचलन भारतमाता की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अनेक संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*पथ संचलन में दिखा संघ का अनुशासन, हुई पुष्पवर्षा*
बुलंदशहर, जेएनएन। हिदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रविवार सुबह रामलीला मैदान में बौद्धिक हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचार प्रमुख पीतम जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए हिदुत्व पर बल दिया। कहा कि हिदुओं को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए युवाओं का संघ से जुड़ना बेहद जरुरी है। इसके बाद नगर में आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। डा.सविता तेवतिया नर्सिंग होम पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन में विभाग प्रचारक राजेश, विभाग बौद्धिक प्रमुख वेदप्रकाश, क्षेत्रीय भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर कार्यवाह कुलदीप सिघल, नगर संघचालक कुंवरपाल शर्मा, राजेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।
*सेवा भारती ने 251 कन्याओं को कराया भोज*
अनूपशहर: सेवा भारती के तत्वाधान में राम नवमी के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में 251 कन्याओं को भोज कराकर पूजन किया गया। रविवार को रामनवमी के मौके पर सेवा भारती के तत्वाधान में श्री कान्ति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र की गई कन्याओं को सामूहिक रूप से भोजन कराने के साथ उनका पूजन किया गया। भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर विदा किया गया। यह आयोजन सेवा भारती द्वारा विगत कई वर्ष से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेवा भारती के कार्यकतर व उनके परिवार के सदस्य स्वयं मौजूद रहकर बिना किसी भेद के सभी कन्याओं का पूजन करके समाज में समानता की भावना को विकसित करते है। सेवा भारती के वयोवद्ध कार्यकतर खानचंद शर्मा ने बताया कि सेवा भारती बिना किसी भेद के मानव सेवा को तत्पर रहने वाला संगठन है। सेवा भाव की भावना के समाज के उत्थान के लिए हमेशा सामाजिक कार्य करता है। इस मौके पर प्यारे लाल, खानचंद शर्मा, संजीव गुप्ता, एनडी मिश्रा, अमरनाथ राय, भूपेन्द्र लोधी, नमन गौड़, डिगम्बर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, भुवनेश वाष्र्णेय, दामिनी गौड़, लक्ष्मी निर्मल आदि मौजूद रहे।
विश्वभारत News Website