Breaking News

शादी के लिए युवती राजी नही हुई तो मनचले ने फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Advertisements

सीतापुर। पीड़िता युुती ने पुलिस थाना में शिकायत की है जिस पर पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से जांच-पड़ताल शुर कर दी है। उधर गिरफ्तारी के डर से आरोपी पुलिस पकड से फरार हो गया है। आरोपी ने युवती को सादी के लिए ब्लैकमेलिंग कर रहा था,
शादी के लिए युवती राजी नही हुई तो मनचले ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया ।
यूपी के सीतापुर जनपद अंतर्गत सदरपुर थाना क्षेत्र में एक मनचले ने युवती से जबरिया बात करने और शादी के लिए दबाव बनाया, युवक ने युवती को मोटीवेट करने के प्रयास में असफल होने के बाद उसके फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल करने वाले मनचले ने युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पीड़ित युवती ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

आपको बताते चलें कि सीतापुर जिले के महमूदाबाद अंतर्गत सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बीते कई दिनों से क्षेत्र के रमनगरा देवरिया गांव निवासी ब्रजेश पुत्र उमेश मोबाईल देने का प्रयास कर रहा था। जब युवती ने मोबाईल लेने और युवक से बात करने से इनकार कर दिया तो शोहदे ब्रजेश ने शादी की बात भी युवती के सामने रखी।
आरोप है कि कई बार राह चलते ब्रजेश ने युवती से शादी के लिए बात करनी चाही पर हर बार युवती किसी तरह पीछा छुड़ा कर अपने घर आ गई। बीते दिन मनचले ब्रजेश ने युवती के बात न करने, गिफ्ट मोबाइल की उपेक्षा करने और शादी से इनकार करने की तिलमिलाहट में उसकी पिटाई भी कर दी।

Advertisements

युवती के साथ हुई मारपीट की जानकारी जब परिजनो को मिली तो परिजन युवती को लेकर सदर थाने पहुंचे, वहां युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि शोहदे ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर उसके कई फोटो भी वायरल कर दिए हैं। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मामले कि शिकायत मिली है जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी युवक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *