Breaking News

इको-फ्रेंडली होली: महिला शक्ति ग्रुप ने उजागर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

इको-फ्रेंडली होली: महिला शक्ति ग्रुप ने उजागर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

टेकचंद सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

महिलाएं घर का आधार होती है तथा वे एक अच्छे समाज का निर्माण भी करती हैं। यह कहना है महिला शक्ति ग्रुप की अध्यक्ष रजनी बदरा का।मौका था फागोत्सव का। स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में महिला शक्ति ग्रुप की महिलाओं ने इको फ्रेंडली होली खेल पर्यावरण प्रदूषण न फैलाने तथा फूलों से होली खेलने का संदेश दिया।

 

ग्रुप में जुड़ी सभी 150 महिलाओं ने अपने घर पर भी सभी को इको फ्रेंडली होली खेलने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। बदरा ने बताया कि होली का त्योहार ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन हमेशा कहा जाता है कि रंगों में मौजूद केमिकल हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए और हो सके तो हर्बल रंगों से होली खेलनी चाहिए। जिससे हमारी स्किन को नुकसान न पहुंच पाए।

ऐसे में आप इको-फ्रेंडली होली खेले तो ज्यादा सही रहेगा। इस मौके पर रेखा स्वामी, कलावती स्वामी, रानी स्वामी व कमला स्वामी ने बताया की हमारे ग्रुप की सभी महिलाओं का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण कम करना है। इसके लिए समिति एक अभियान की तरह काम कर रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

जितना दुष्प्रचार घृणा और नफरत फैलाएंगे : हिंदू धर्म उतना ही मजबूत होगा

जितना दुष्प्रचार घृणा और नफरत फैलाएंगे : हिंदू धर्म उतना ही मजबूत होगा टेकचंद्र शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *