Breaking News

100 ग्राम हैरोइन व 7 हजार ड्रग मनी सहित पकड़े गए मां-बेटे को जेल भेजा

Advertisements

100 ग्राम हैरोइन व 7 हजार ड्रग मनी सहित पकड़े गए मां-बेटे को जेल भेजा

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

पंजाब अबोहर । नार्कोटिक्स सैल के प्रभारी मणजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 100 ग्राम हैरोइन व 7 हजार रूपये ड्रग मनी सहित पकड़े गए मां-बेटे अजय सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्याम सिंह व उसकी माता बलविंद्र कौर पत्नी श्याम वासी ढाणी लटकन को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार नार्कोटिक्स सैल के प्रभारी मणजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ढाणी लटकन की तरफ जा रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि अजय सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्याम सिंह व उसकी माता बलविंद्र कौर पत्नी श्याम वासी ढाणी लटकन नशा बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और मां बेटे को काबू किया। दोनों से 100 ग्राम हैरोइन व 7 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की। दोनों के खिलाफ थाना सिटी-1 में मुकदमा नं. 82, 2.05.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। बताते हैं कि आरोपियों द्धारा पिछले 10- 15 सालों से इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था।इससे उनका हौसला बढ गया था।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *