Breaking News

उद्धव ठाकरे को लेकर बातचीत,CM शिंदे की बैठक : विधानसभा चुनाव की हलचल तेज

Advertisements

उद्धव ठाकरे को लेकर बातचीत,CM शिंदे की बैठक : विधानसभा चुनाव की हलचल तेज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। उद्धव ठाकरे ने साल की दूसरी छमाही में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एकनाथ शिंदे ने भी वर्षा में मीटिंग बुलाई। इधर अजित गुट ने भी विधानसभा सीटों पर दावा ठोंकना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सभी राजनीति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद सोमवार को शिंदे सेना, उद्धव सेना, दोनों एनसीपी ने चुनाव में लग जाने के लिए कहा। सोमवार को अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को चुनाव में लग जाने के लिए कहा। वहीं, उद्धव सेना और शिंदे सेना ने अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों की बैठक बुलाकर विधानसभा की तैयारी में जुटने के लिए कहा है। इधर सीटों को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है। अजित पवार की एनसीपी ने विधानसभा की 80 सीटों पर दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने सीधे-सीधे 80 सीटों की मांग तो नहीं कि लेकिन यह ज़रूर कहा कि पार्टी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बराबर सीटें मिलनी चाहिए। पवार की पार्टी के मंत्री अनिल पाटील ने विधानसभा चुनाव में 80 सीटों की मांग की है। उन्होंने जलगांव, धुले सहित अन्य जिले की सीटों पर दावा किया गया है।

लोकसभा में किसकी सरकार, कौन आगे, कौन पीछे, हर

लोकसभा में किसकी सरकार, कौन आगे, कौन पीछे, हर

पार्टी के स्थापना दिवस की बैठक में भुजबल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बराबर सीटें मिलनी चाहिए। आगामी चुनाव में सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना होगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *