Breaking News

ससुर ने बहू की हत्या कर दी? कमरें में घुसी पुलिस नज़ारा देख रह गई दंग

Advertisements

ससुर ने बहू की हत्या कर दी? कमरें में घुसी पुलिस नज़ारा देख रह गई दंग

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

गुरुग्राम। गुरुग्राम में ससुर ने अपनी बहू का गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 7 इलाके की है. यहां 59 वर्षीय ससुर ने 23 वर्षीय बहू को बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की. फिर गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद खुद ही कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने पाया कि 23 वर्षीय महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था. उसके हाथ पैर बांधे थे. मौके पर मौजूद आरोपी ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने खुलासा कि कैसे उसने इस घटना को अंजाम दिया और इसके पीछे वजह क्या है. मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय अमिता के तौर पर की गई. उसकी शादी 2017 में सेक्टर 7 में रहने वाले मुकुल के साथ हुई थी। महिला के ससुर देविंदर और मृतका के पति मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अगस्त 2024 आरोपी ससुर ने बताया कि हत्या की इस वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया. जैसे ही अमिता के दोनों बच्चे जिसमें 7 साल की बेटी लुही और 4 साल का बेटा वेदांत सुबह स्कूल गए. बस उसके बाद अमिता के हाथ पैर बांध कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। ससुर ने बताया कि पिटाई के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई. उसका कहना है कि उसकी बहू का एक्स्ट्रा मेरिटिल अफेयर चल रहा था और वो परिवार की इज्जत को तार-तार करने में लगी थी. बस इसी कारण से उसने और उसके बेटे ने मिलकर अमिता की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था. आरोपी ने खुद बताया कि उसने अपनी बहू की हत्या कर दी है. पुलिस का कहना है कि मृतका का पति मुकुल मानसिक तौर पर दिव्यांग है और कुछ काम नहीं करता है. हत्यारोपी ससुर रिटायर्ड अधिकारी है. उन्होंने किराये के कमरे बना रखे हैं. बस उन्हीं के पेंशन और किराये की राशि से घर का खर्च चल रहा था

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *