Breaking News

CM ने शासकीय सेवकों को दिया दिवाली का तोहफा

Advertisements

CM ने शासकीय सेवकों को दिया दिवाली का तोहफा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को सीएम ने दिया दिवाली का तोहफा

मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत ,जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से भुगतान का निर्णय,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के साथ एक नवम्बर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को 46% मंहगाई भत्‍ता वित्‍त विभाग द्वारा 14 मार्च 2024 द्वारा स्‍वीकृत किया गया था। इसके अनुसार स्‍वीकृत मंहगाई भत्‍ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी तथा एरियर राशि का भुगतान भी किश्‍तों में किया गया। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से देय होगा। एरियर का भुगतान इसी वित्त वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि आप सब अपनी लगन, मेहनत, और सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं। सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों के कार्य के प्रति समर्पण भाव ने मध्यप्रदेश को एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया है। राज्य की प्रगति और उन्नति में शासकीय सेवकों के योगदान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय से आभार माना है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर नागरिक अपना ध्यान रखें। आसपास वालों का भी ध्यान रखें। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि प्रदेश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी आनंदित हो।इससे सभी शासकीय कर्मियों और अधिकारियों मे हर्ष व्याप्त है,

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *