Breaking News

6 मंदिरों में करें दर्शन : बनी रहेगी मां महालक्ष्मी की कृपा

Advertisements

6 मंदिरों में करें दर्शन : बनी रहेगी मां महालक्ष्मी की कृपा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी के मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। भारत में कई ऐसे फेमस लक्ष्मी मंदिर हैं, जहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी के इन मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन करने से सौभाग्य, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से न सिर्फ धन की प्राप्ति बल्कि मन की स्थिरता, घर में सकारात्मकता और कार्यों में सफलता का प्रतीक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश में स्थित मां लक्ष्मी के 6 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप भी अपने बच्चों और परिवार वालों के साथ दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

 

# महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई

मुंबई के दक्षिण हिस्से में महालक्ष्मी मंदिर स्थित है, जोकि मां लक्ष्मी को समर्पित है और यह मंदिर प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। महालक्ष्मी मंदिर रेलवे स्टेशन के पास बना हुआ है। इसको साल 1831 में बनाया गया था। दीपावली के दिन यहां पर भक्तों की भारी भीड़ होती है। इस दौरान लोग धन और समृद्धि की देवी मां महालक्ष्मी के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने आते हैं।

लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली

 

# दिल्ली के लक्ष्मी नारायण को बिरला मंदिर भी कहा जाता है। दीपावली के दिन घूमने के लिए यह एक खास जगह है। लक्ष्मीनारायण मंदिर अपनी खूबसूरत और भव्य बनावट के लिए फेमस है। यह मंदिर भगवान विष्णु और उनकी पत्नी मां लक्ष्मी को समर्पित है। दीपावली के मौके पर यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर में खास धार्मिक कार्यक्रम और पूजा विधियां की जाती है।

 

# अष्ट लक्ष्मी मंदिर, चेन्नई

चेन्नई का अष्ट लक्ष्मी मंदिर एक अनोखा मंदिर है। यहां पर मां लक्ष्मी के 8 रूपों की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के 8 रूप का मतलब जीवन के अलग-अलग पहलुओं से हैं। जैसे ज्ञान, धन, संतान और समृद्धि। यह मंदिर बंगाल की खाड़ी के किनारे पर स्थित है, जिससे यहां का माहौल सुंदर और शांत लगता है। दीपावली के दिन अष्ट लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है।

 

# पद्मावती अम्मावरी मंदिर, तिरुचानुर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास पद्मावती अम्मावारी मंदिर स्थित है। यह मंदिर देवी पद्मावती को समर्पित है, जोकि देवी लक्ष्मी का अवतार मानी जाती है। माना जाता है कि इस मंदिर में आकर पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। वहीं दीपावली के मौके पर मंदिर को सैकड़ों दीपकों से सजाया जाता है, जिससे यहां का नजारा यादगार और सुंदर हो जाता है। इस दिन देशभर से श्रद्धालु मंदिर में विशेष पूजा करने आते हैं।

 

# महालक्ष्मी मंदिर, कोलकाता

कोलकाता का महालक्ष्मी मंदिर स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच बेहद फेमस है। दीपावली के दिन इस मंदिर में खास पूजा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस मंदिर को सुंदर सजाया जाता है और सभी लोग मिलकर दीप जलाते हैं। त्योहार के मौके पर भारी संख्या में भक्त मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर का माहौल पवित्र और उत्साहपूर्ण हो जाता है।

 

# चोट्टानिकरा मंदिर, केरल

चोट्टानिकरा मंदिर केरल में स्थित है और यह पारंपरिक वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है। यहां पर महालक्ष्मी की पूजा भगवती राजराजेश्वरी के रूप में की जाती है। उनकी तीनों रूपों में पूजा होती है। सुबह के समय मंदिर में मां सरस्वती रूप में, दोपहर में मां लक्ष्मी के रूप में और शाम के समय महाकाली के रूप में पूजा की जाती है। दीपावली के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है। इसलिए मंदिर में दर्शन के लिए बहुत खास माना जाता है।

 

# भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करके भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं। श्रीराम के दर्शन के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भी अयोध्या आने वाले भक्तों की सुविधा और सहज अनुभव को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या, श्रीराम मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। साथ ही आप बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए सही ट्रिप गाइड भी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि हम आपको राम मंदिर के दर्शन और पूजा करने के बेस्ट तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

# बजट में पहुंचे अयोध्या

बता दें कि दिल्ली से अयोध्या के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। यात्रा के लिए ट्रेन सबसे आरामदायक और किफायती ऑप्शन है। आप दिल्ली से अयोध्या या लखनऊ के लिए टिकट बुक सकते हैं। रेल यात्रा के लिए स्लीपर का किराया करीब 350 से 450 रुपए, 3एसी का किराया 900-1200 रुपए और चेयर कार का किराया 1200-1500 रुपए है। वहीं यात्रा में करीब 8 से 11 घंटे का समय लग सकता है।

 

# आप दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी और एक्सप्रेस बसों से बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से यूपीएसआरटी और निजी कंपनियों की एसी और नॉन एसी बसें जाती हैं। नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 600-800 रुपए, एसी स्लीपर का किराया 1000-1500 रुपए और वोल्वो का किराया करीब 1500 से 1900 रुपए है। यात्रा में आपको करीब 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।

 

# राम मंदिर दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय दर्शन उपलब्ध हैं। लेकिन विशेष कार्यक्रमों में दर्शन के समय में बदल सकता है। वहीं बैग, बड़े सामान और मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है। हालांकि ऑनलाइन दर्शन का समय और भीड़ का अपडेट चेक करते रहें।

 

# अयोध्या आने पर सरयू नदी पर स्नान के लिए शाम को आरती में जरूर शामिल हों। राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद जरूर लें। वहीं दशरथ महल और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर सकते हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं?

सत्ता के भूखे चरित्रहीन राजा से नैसर्गिक न्याय की अपेक्षा रखना उचित नहीं? टेकचंद्र सनोडिया …

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का?

चारित्र्यहीन राजाकडून नैसर्गिक न्यायाची अपेक्षा योग्य नाही का? टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   राज्याच्या कारभारात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *