Breaking News

आज महाराष्ट्र दिवस विशेष : राज्य का गठन कब और कैसे हुआ था।

Advertisements

मुंबई /नागपुर। जिसे आमतौर पर महाराष्ट्र दिवस (मराठी: महाराष्ट्र दिवस) के रूप में जाना जाता है, भारतीय राज्य महाराष्ट्र में एक राज्य अवकाश है, जो भारत में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद दिलाता है। 1 मई 1960 को बंबई राज्य के विभाजन से बना है महाराष्ट्र।
देश को आजादी के उपरान्त मध्य भारत के सभी मराठी इलाकों का संमीलीकरण करके एक राज्य बनाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन चला। आखिर १ मई १९६० से कोकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, संभागों को एकजुट करके महाराष्ट्र की स्थापना की गई।
ज्ञातव्य है कि 1 मई 1960 को बम्बई राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया गया। गुजराती भाषा के आधार पर गुजरात और मराठी के आधार पर महाराष्ट्र का गठन हुआ। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मंत्रालय मे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस की प्रमुख अध्यक्षता मे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसी प्रकार महाराष्ट्र के सभी महानगरों और जिलाध्यक्ष कार्यालय सहित पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सरकारी ,अर्धशतकीय और औधोगिक प्रतिष्ठानों मे ध्वजारोहण के अलावा सभी जिलों के पालक मंत्रियों की अध्यक्षता मे पुलिस परेड तथा सलामी दी जाएगी।
1 मई को महाराष्ट्र राज्य मे महाराष्ट्र दिवस तथा मजदूर दिवस उपलक्ष्य मे अवकाश रहेगा।
ज्ञातव्य है कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 ईस्वी में पारित किया गया। राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष फजल अली थे। राज्य पुनर्गठन आयोग 1953 में गठित हुआ था। राज्य पुनर्गठन अधिनियम के द्वारा भारत में 14 राज्य एवं 6 केंद्र शासित प्रदेश की स्थापना हुई।

Advertisements

आंध्र प्रदेश का गठन कब हुआ था।
आंध्र प्रदेश का गठन 1 अक्टूबर 1953 को हुआ था। आंध्र प्रदेश भाषा के आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य है। तेलुगु भाषियों के आंदोलन के फल स्वरुप आंध्र प्रदेश राज्य का गठन हुआ। इस आंदोलन का नेतृत्व पोटी श्री रामुल्लू ने किया था। नया राज्य बनने के बाद आंध्र प्रदेश की राजधानी कर्नूल थी । आंध्र प्रदेश मद्रास राज्य से अलग हुआ था।

Advertisements

नागालैंड का गठन 1 दिसंबर 1963 को हुआ।
नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।

हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा पंजाब से अलग हुआ है। हरियाणा हिंदी भाषी राज्य है। चंडीगढ़ हरियाणा तथा पंजाब दोनों की संयुक्त राजधानी है तथा यह केंद्र शासित प्रदेश भी है।

हिमाचल प्रदेश का गठन 25 जनवरी 1971 को हुआ था। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।

मेघालय का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। मेघालय की राजधानी शिलांग है।

मणिपुर का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है

त्रिपुरा का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है।

सिक्किम का गठन 26 अप्रैल 1975 को हुआ था। सिक्किम की राजधानी गंगटोक है।

मिजोरम का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। मिजोरम की राजधानी आइजोल है।

अरुणाचल प्रदेश का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है।

गोवा का गठन 30 मई 1987 को हुआ था। गोवा की राजधानी पणजी है।

छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को भारत का एक नया राज्य बना। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है।

उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को भारत का एक नया राज्य बना। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग हुआ है। उत्तराखंड का पुराना नाम उत्तरांचल है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।

झारखंड 15 नवंबर 2000 को भारत का 28 वां नया राज्य बना। झारखंड, बिहार राज्य से अलग होकर बना है। झारखंड की राजधानी रांची है।

तेलंगाना 2 जून 2014 को एक नया राज्य बना। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है निकट भविष्य मे तेलंगाना की राजधानी विशाखापट्टनम होने की संभावना है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *