Breaking News

नागपूर : वर्धा रोड पर स्कूल बस हादसे की वजह क्या? छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

Advertisements

वर्धा रोड पर स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नागपुर से वर्धा के बोरधरन जा रही स्कूली बस छात्रों को पिकनिक ले जा रही थी अमरावती रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। कई छात्र घायल हो गए। हादसा हिंगणा थाना क्षेत्र सीमा में देवरी-पेंढरी गांव के पास हुआ। घायलों को एम्स नागपुर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर नगर स्थित सरस्वती विद्यालय की पांच बसें वर्धा जिले के बोरधरन जा रही थीं। स्कूल अपने छात्रों को पिकनिक मनाने के लिए ले जा रहा था, जो शैक्षणिक गतिविधियों का हिस्सा है। ग्रामीणों ने बचाव कार्य में मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद एम्स में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि हिंगाणा- कवड़ा मार्ग पर पेंढारी-देवली गांव के पास दुर्घटना संभावित मोड़ है। पिछले तीन वर्षों में इस मोड़ पर 280 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले महीने 8 दुर्घटनाएं हुई हैं। इस घुमावदार सड़क को सीधा करने के लिए ग्रामीण कई बार प्रयास कर चुके हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के बीच विवाद चल रहा है। इसलिए सड़क का मरम्मत कार्य रुका हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे रास्ता बंद कर देंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *