Breaking News

BJP मंडलाध्यक्ष चुनाव में खींचतान : लाठी डंडों और बेल्ट से मारपीट से मचा हंगामा

Advertisements

BJP मंडलाध्यक्ष चुनाव में खींचतान : लाठी डंडों और बेल्ट से मारपीट से मचा हंगामा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

आगरा। BJP मंडल अध्यक्ष के चुनाव में तब बवाल खडा हो गया जब लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट शुरु हुई, 30 मिनट तक हंगामा चलते रहा और नेता मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे?

आगरा के सीता नगर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट हुई। यह हंगामा करीब 30 मिनट तक चला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई

कैसे शुरू हुआ विवाद?

BJP के संगठनात्मक चुनावों के तहत सीता नगर में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया नुनिहाई के शिव मंदिर में चल रही थी। यहां मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना पवार भी मौजूद थीं। इसी दौरान युवा मोर्चा के दो गुट, पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया, आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के आरोप

1. पिंटू गुप्ता का पक्ष:

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी पिंटू गुप्ता का कहना है कि जब वे आवेदन करने पहुंचे, तो मंदिर के बाहर सचिन भदौरिया और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कहा, “तू विधायक का चमचा है, देखता हूं कैसे अध्यक्ष बनता है।” पिंटू ने आरोप लगाया कि उनकी गर्दन दबाई गई और बमुश्किल जान बचाकर भागे।

2. सचिन भदौरिया का पक्ष:

सचिन भदौरिया गुट के गौरव शर्मा ने बताया कि वे नामांकन दाखिल करके बाहर निकले थे, तभी पिंटू गुप्ता और उनके समर्थकों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। सचिन का कहना है कि विवाद में उनकी दावेदारी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और घटना के वक्त वे मौके पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस का बयान

एत्माद्दौला थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पिंटू गुप्ता की ओर से 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। वहीं, गौरव शर्मा ने 7 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पर मारपीट और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विवाद की जड़

सीता नगर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद को लेकर विवाद पिछले 5-6 महीनों से चल रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने पिंटू गुप्ता को अध्यक्ष बनाया था, जबकि कुछ समय बाद महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने सचिन भदौरिया को अध्यक्ष घोषित कर दिया। तब से दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी।

क्या होगा आगे?

इस घटना से पार्टी की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह घटना BJP के संगठनात्मक चुनावों में आंतरिक विवाद और अनुशासनहीनता की गंभीर समस्या को उजागर करती है। अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले को कैसे सुलझाती है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *