KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य मंत्रालय से एक बड़ी बेहतरीन और खास खबर सामने आई है, जहां महाराष्ट्र राज्य के कर्मठ मुख्यमंत्री और ऊर्जावान ऊर्जा मंत्री श्री देवेंद्र जी फडणवीस ने कोराडी तापीय विधुत उत्पादन केन्द्र (कोराडी थर्मल पावर प्लांट) के लिए आए पहले कोल रैक को हरी झंडी पर्ची रवाना किया है। यह कोयला छत्तीसगढ़ की गारे पालमा-2 खदान से आया है, जो अब महाराष्ट्र की ऊर्जा उत्पादन विधुत परियोजनाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में काफी उत्साह देखने को मिला।
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महानिर्मिती (महाजेनको) की अपनी कोयला खदान से कोयला मिलने से राज्य की एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत होगी और बिजली उत्पादन में स्थिरता आएगी। इससे सीधे तौर पर आम बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने इसके लिए नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया, उनकी मदद से यह कोयला खदान राज्य को मिली है। इस संबंध में
महानिर्मिती के अध्यक्ष प्रबंधक निदेशक बी राधाकृष्णन का बड़ा बयान आया है
महानिर्मिती के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी राधाकृष्णन ने इस मौके पर कहा कि गारे पालमा-2 कोयला खदान से उत्पादन शुरू होना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे महानिर्मिती की फ्यूल सेल्फ रिलायंस मजबूत होगी और भविष्य में बिजली उत्पादन को लेकर किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। हम विजन 2035 के तहत राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस मौके पर कोराडी में नए प्रोजेक्ट का भूमि पूजन भी किया गया और
इसी कार्यक्रम के दौरान कोराडी थर्मल पावर प्लांट में 2×660 मेगावॉट के मॉडर्न थर्मल पावर प्रोजेक्ट के मुख्य कंट्रोल रूम का भूमि पूजन भी किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फडणवीस सरकार का कहना है कि गारे पालमा-2 मेगावॉट से कोयला उत्पादन शुरू होने से महानिर्मिती की फ्यूल सेल्फ रिलायंस जि। इससे बाहर से कोयला खरीदने पर निर्भरता कम होगी और बिजली उत्पादन की लागत भी नियंत्रित रहेगी।
भविष्य की योजना: 32 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य
महानिर्मिती महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने “विजन 2035” के तहत अपनी उत्पादन क्षमता को ज्यादा से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए थर्मल के साथ-साथ सोलर एनर्जी और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इस पूरे कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी, इंजीनियर और स्थानीय मौजूद रहे। कुल मिलाकर यह पहल महाराष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग मौजूद रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें नागपुर के अजीत कुमार आशीर्वाद, नागपुर महानगर पालिका के निगम आयुक्त विपिन इटनकर, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार और विनायक गर्ग शामिल थे। इसके अलावा महानिर्माणी के वरिष्ठ अधिकारी जैसे (इंधन) निदेशक उत्पादन और परियोजना श्री अभय हरणे, ऑपरेटर (वित्त) मनीष वाघिरकर, कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन वाघ, पंकज सपाटे, राजेश पाटील, गिरीश कुमारवार और कई मुख्य विलास मोटघरे और मुख्य अभियंता सुदीप राणे मुख्य अभियंता विवेक रोकडे स्थापत्य महानिर्मिति मौजूद रहे.
विश्वभारत News Website