Breaking News

जानिए आज 21 जून सबसे बडा और सबसे लंबा दिन : परछाई भी छोड़ देती है साथ

Advertisements

गोरखपुुर। प्राकृतिक विज्ञान के मुताबिक आज बुधवार 21 जून सालभर का सबसे बड़ा और लंबा दिन होता है। आज के बाद दिन की अवधि कम होने लगती है। अगर आपको भी इसकी वजह नहीं पता है तो आइए हम आपको इस लेख के जरिये बताते हैं।
आज 21 जून बुधवार का दिन सबसे लंबा होगा और रात छोटी होगी। सालभर का संबसे लंबा दिन इसी दिन होता है। सामान्य दिनों तो 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। वहीं 21 दिसंबर के बाद रात छोटी होने लगती है और दिन बड़े होने लगते हैं। जबकि 21 जून को दिन सबसे लंबा होता है। इस दिन 12 घंटे की जगह 14 घंटे का दिन होता है। इसके बाद दिन घटना शुरू हो जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि आज का दिन क्यों बड़ा होता है और इस दिन परछाई भी क्यों आपका साथ छोड़ देती है।
परछाई भी छोड़ देती है साथ: सालभर में 365 दिन होते है, जिसमें चार दिन को छोड़ दें तो बाकि के सभी दिन सामान्य ही होते हैं। इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर का दिन शामिल है। आज 21 जून है और आज का दिन सबसे लंबा दिन होता है। खास बात ये है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा समय आता है जब परछाई भी मनुष्य और दूसरे जीवित प्राणियों का साथ छोड़ देती है।
इस वजह से 21 जून का दिन होता है सबसे लंबा: ये तो सभी को पता है कि पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है। परिक्रमा के दौरान 21 जून को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है। इसका मतलब है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर लंबे समय तक रहता है। सुबह जल्दी और सुर्यास्त देर में होता है।
21 जून के बाद घटने लगती है दिन की अवधि: पृथ्वी की परिक्रमा के कारण 21 जून के बाद दिन की अवधि बराबर हो जाती है। इसके बाद 21 सितंबर से रात लंबी होने लगती है और दिन छोटी होने लगती है। वहीं 22 दिसंबर को एक उत्तरी गोलार्ध में रात सबसे लंबी और दिन सबसे छोटा हो जाता है। वहीं 21 मार्च को फिर सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर होता है और इस दिन फिर से दिन और रात बराबर अवधि की हो जाती है।
इसलिए होते हैं दिन और रात: पृथ्वी के अपने अक्ष में घूमने के कारण दिन और रात होते हैं। साथ ही समय घटता बढ़ता रहता है। गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक महादेव पांडेय का कहना है कि यदि धरती न होती तो सूर्य के तरफ वाला हिस्सा हमेशा सूर्य के प्रकाश में रहता और दूसरी तरफ का हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *