Breaking News

महाराष्ट्र की सीमा पर झाड़ियों में छिपाकर रखी सागौन की 33 चरपटें जब्त

Advertisements

बैतूल : महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल में वन विभाग सागौन माफिया के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहा है। तस्करी करने में नाकाम रहने पर तस्करों ने झाड़ियों में सागौन की चरपटें छिपाई थी। इस पर भी वन विभाग की कड़ी नजर बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र प्रांत की सीमा रेखा के पास ग्राम जाड़िदा के रास्ते के किनारे घनी झाड़ियों में छिपाकर रखी 33 सागौन की चरपटें जब्त की हैं।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी, दक्षिण बैतूल (सा.) विजयानन्थम टी.आर. के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी, भैंसदेही (सा.) आशीष बनसोड (रा.व.से.) के निर्देशन में सावलमेंढा रेंज की टीम गठित कर अंधेरबावड़ी वन चौकी स्टाफ के द्वारा बताए गए स्थान पर खोजबीन की गई। महाराष्ट्र प्रांत की सीमा रेखा के पास जाड़िदा रास्ते के किनारे घनी झाड़ियों में खोजबीन करने पर घांस, पत्तों एवं पेड़ों की टहनियों से ढककर रखी हुई 33 नग सागौन चरपट 0.767 घ.मी. लकड़ी प्राप्त हुई। मौके पर स्थल पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही की गई एवं जप्त काष्ठ को शासकीय वाहन से वन चौकी अंधेरबावड़ी लाया गया। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मध्यप्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत वन अपराध प्रकरण 413 /71 दिनांक 16 जून 2023 पंजीबद्ध कर आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। टीम में परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढा मानसिंह परते, परिक्षेत्र सहायक साकली रमेश महस्की, बीट गार्ड प्रवीण गुप्ता, शुभम राठौर, सुन्दरलाल उईके, वाहन चालक एवं सुरक्षा श्रमिक रमेश तथा झोल्या पांसे शामिल रहे

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *