Breaking News

NCP प्रमुख पवार ने भाजपा से मिलाया हाथ?फिर की अजितदादा जैसी गलती!सांसद संजय राउत का कथन

Advertisements

NCP चीफ पवार ने भाजपा से मिलाया हाथ?फिर की अजितदादा जैसी गलती!सांसद संजय राउत का कथन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । शरद पवार ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा की ओर से कहा गया था कि आप अगर हमारे साथ आते हैं तो आपके मामले में कुछ नहीं होगा, नहीं तो आपको जेल में डाल देंगे। –
शरद पवार ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा की ओर से कहा गया था कि आप अगर हमारे साथ आते हैं तो आपके मामले में कुछ नहीं होगा, नहीं तो आपको जेल में डाल देंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ED हमारी पार्टी के कुछ लोगों की जांच कर रही थी। जिससे बचने के लिए कुछ दिनों पहले उन्होंने अजित पवार के साथ बीजेपी से हाथ मिला लिया।
सरकार में शामिल होने के बाद वे कह रहे थे कि हम विकास के मुद्दों पर बीजेपी के साथ आए हैं, लेकिन सच तो यह है कि वे जांच का सामना नहीं करना चाहते थे। उन्हें भाजपा की ओर से कहा गया था कि आप अगर हमारे साथ आते हैं तो आपके मामले में कुछ नहीं होगा, नहीं तो आपको जेल में डाल देंगे।

इस दौरान शरद पवार ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का जिक्र किया। NCP चीफ ने कहा कि उन्हें भी बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन देशमुख ने जेल जाना स्वीकार किया और वहां 14 महीने बिताए। उन्होंने कोई क्राइम नहीं किया था, इसीलिए अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी।

उधर, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने रविवार को पार्टी के मुखपत्र में लिखा- शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार की तरह भाजपा में जाने की गलती नहीं करेंगे। अजित पवार वास्तव में एक बड़े नेता हो सकते हैं, अगर वह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ते। अजित पवार इसी तरह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जैसे भाजपा की मदद करते रहे तो उनकी राजनीति रेत के महल की तरह ढह जाएगी।

अजित पवार ने 2 जुलाई को बगावत की थी

2 जुलाई को NCP के 9 विधायक शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए थे। इनमें अजित पवार को डिप्टी CM बनाया गया था। इसके अलावा 8 अन्य विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। NCP के 9 मंत्रियों को मिलाकर महाराष्ट्र में अब 29 कैबिनेट मंत्री हो जाएंगे?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *