Breaking News

पूर्वोत्तर से यूपी तक मोदी का जादू त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? अमित शाह का दावा

Advertisements

पूर्वोत्तर से यूपी तक मोदी का जादू त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? अमित शाह का दावा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक में कहा कि पूर्वोत्तर हो या चाहे यूपी, हर तरफ पीएम मोदी का जादू चल रहा है। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा के चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि गुरुवार को ही तीन राज्यों में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। वह ऐसे हारे हैं कि दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। वे बीदर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने कहा कि 2 मार्च को कर्नाटक से हजारों किमी. दूर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। इन राज्यों में कांग्रेस बुरी तरह हारी है। नागालैंड में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई, मेघालय में 3 सीटें और त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीटें मिली हैं।

बता दें कि त्रिपुरा में कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले पांच सीटों का नुकसान हुआ था। 2018 में यहां कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं। मेघालय में कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, नगालैंड में कांग्रेस को 2018 के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।

पूर्वोत्तर से यूपी तक मोदी का जादू चल रहा
शाह ने कहा कि लोग कहते थे कि पूर्वोत्तर में भाजपा प्रवेश नहीं कर सकती, लेकिन वहां दूसरी बार बीजेपी और एनडीए की सरकार बन रही है। मोदी जी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात और उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

कर्नाटक में जनसभा से पहले अमित शाह ने बीदर में गुरु नानक झीरा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
कर्नाटक में जनसभा से पहले अमित शाह ने बीदर में गुरु नानक झीरा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोग नारे लगा रहे हैं कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। वहीं, आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं कि ‘मोदी तुम मर जाओ’। ऐसे लोगों की भगवान कभी नहीं सुनेगा। देश की 130 करोड़ जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है।
अमित शाह ने कहा कि ‘सुन लीजिए कांग्रेस वाले, राहुल गांधी ने जो भी शिक्षा दी हो, सिद्धारमैया भी सुन ले, शिवकुमार भी सुन ले। जितना कीचड़ जितना उछालोगे कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। क्योंकि कमल का तो स्वभाव ही कीचड़ में सुगंध फैलाने का है।

जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं, ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती। सिद्धारमैया दिल्ली में रहने वाले एक परिवार के एटीएम मात्र हैं। उन्होंने राज्य को भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं दिया

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आई हैं, जो बहुमत से 4 सीट कम हैं। ऐसे में भाजपा और NPP फिर एक बार साथ आई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों आने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर स्पीच दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। मेघालय में संगमां शपथ लेंगे और: दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, PM मोदी शपथग्रहण में शामिल होंगे।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को बुखार आने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विधानसभा में 58 साल बाद अदालत, 6 पुलिस कर्मियों को सजा: एक दिन लॉकअप में बंद रहेंगे, 18 साल पहले लाठीचार्ज करके भाजपा विधायक का पैर तोड़ा था

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *