Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले संपूर्ण भारतवर्ष मेंCAA लागू होगा? केंद्रीयमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

Advertisements

लोकसभा चुनाव से पहले संपूर्ण भारतवर्ष मेंCAA लागू होगा? केंद्रीयमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा।

 

अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का उद्देश्य

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

 

कांग्रेस ने किया था वादा

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह भी कांग्रेस का वादा है। उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।”

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”

 

2014 से पहले भारत आए लोगों को नागरिकता मिलेगी जिसे लेकर जागरुक नागरिकों मे हर्ष व्याप्त है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए सीएए का उद्देश्य हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए हैं।

 

उधर लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा शुरू हूई जिसे लेकर, बीजेपी सांसद बोले- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखना ऐतिहासिक है

 

हालकि मंजूरी मिलने के बाद हुआ था विरोध प्रदर्शन

दिसंबर 2019 में संसद द्वारा सीएए के पारित होने और उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकास के खिलाफ भ्रष्टाचार के बारे में है।

 

उन्होंने कहा, “यह चुनाव भारत बनाम एनडीए के बारे में नहीं है। यह भ्रष्ट शासन बनाम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के बारे में है। यह चुनाव उन लोगों के बारे में है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित करना चाहते हैं बनाम उनके बारे में जो विदेश नीति के नाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

रायबरेली के लिए क्या किया जाए? राहुल गांधी के इस सवाल पर सैलून कर्मचारी का हैरान करने वाला जवाब

रायबरेली के लिए क्या किया जाए? राहुल गांधी के इस सवाल पर सैलून कर्मचारी का …

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जी जान से लड़ता रहूंगा? केजरीवाल ने कसा तंज

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जी जान से लड़ता रहूंगा? केजरीवाल ने कसा तंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *