Breaking News

SBI बँक के लॉकर से 20 लाख के ज्वेलरी चोरी

Advertisements

SBI बँक के लॉकर से 20 लाख के ज्वेलरी चोरी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मेरठ: मेरठ के पल्लवपुरम फेज -1 निवासी एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने लॉकर से करीब 20 लाख की ज्वेलरी और सामान चोरी का आरोप लगाया है। मंगलवार को जब वह बेटी के साथ लॉकर खोलने बैंक पहुंचे, तब चोरी की जानकारी हुई। बैंक अधिकारियों ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित पक्ष को बुधवार को थाने बुलाया गया है।

पल्लवपुरम फेस-1 निवासी सलीमुद्दीन खान एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि पल्लवपुरम के एक बैंक में उनका लॉकर है। लॉकर से कुछ ज्वेलरी निकालने के लिए वह अपनी बेटी डॉ. नीलिमा के साथ मंगलवार दोपहर बैंक पहुंचे थे। आरोप है कि यहां सलीमुद्दीन को पूरा लॉकर खाली मिला। लॉकर में ज्वेलरी और सामान रखा था, वह सब गायब था।

मौके पर हंगामा हो गया और सलीमुद्दीन ने बैंक अधिकारियों से शिकायत की। बैंक स्टाफ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि लॉकर रूम के अंदर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। सलीमुद्दीन की ओर से कुछ परिचित लोगों को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई। यूपी 112 पर पुलिस से शिकायत की गई। पल्लवपुरम थाने में शिकायत दी गई है। सीओ दौराला सुचिता सिंह ने पीड़ित से बात की और बुधवार को कार्यालय बुलाया है।

बैंक मैनेजर रश्मि ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसमें बैंक की कोई गलती नहीं है। खाताधारक और बैंक की चाबी से ही लॉकर ऑपरेट होता है। उपभोक्ता के लॉकर रूम से बाहर आने के बाद लॉकर रूम का इंचार्ज अंदर जाकर सिर्फ यह जांच करता है कि कुछ नीचे तो नहीं गिरा या लॉकर खुला तो नहीं रहा। उन्होंने बताया कि आखिरी बार सलीमुद्दीन ने एक फरवरी 2022 को लॉकर ऑपरेट किया था।

 

सलीमुद्दीन खान ने बताया कि उनके लॉकर में बेटे की एक डायमंड की कीमती रिंग समेत सोने की ज्वेलरी थी। अन्य पुश्तैनी जेवरात भी इसी लॉकर में रखे थे। घटना के बाद जब उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिकायत की तो सहानुभूति दिखाने की जगह दुर्व्यवहार किया।

पल्लवपुरम, थानाध्यक्ष, मुन्नेश कुमार ने कहा कि पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। इस दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *