Breaking News

हिवरासनी में पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक जाम

Advertisements

हिवरासनी में पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया सडक जाम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिन्दवाडा जिले के अमरवाडा शहर से सटे ग्राम पंचायत हिवरासनी गांव में पेयजल की समस्या को को लेकर शाषन की लचार व्यवस्था फान झलक रही है.पेयजल के अभाव के कारण आज फिर चौथे दिन महिलाएं सड़क पर आंदोलन के लिए उतर चुकी है. बताते हैं कि राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी है या प्रशासन की लालफीताशाही के चलते जनता-जनार्दन को प्यासे रहने की नौबत आ गई है.अमरवाडा शहर से लगी ग्राम पंचायत हिवरासनी में जेल रोड मुख्य मार्ग को महिलाओं द्वारा अपनी पानी की मांग को लेकर बंद कर दिया गया और बहुत नारेबाजी की गई सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक के ऊपर कई प्रकार के आरोप लगाए गए पुलिस और प्रशासनिक महकमा के पहुंचने के बाद पानी की तत्काल व्यवस्था के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।

8 माह से बंद पड़ी है पेयजल योजना,लगातार आवेदन निवेदन करने पर भी पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है.

महिलाओं द्वारा बताया गया कि चक्का जाम करने की वजह पिछले 8 महीना से ग्राम में पानी की व्यवस्था नहीं है आमजन टैंकरों से पानी खरीद कर पी रहे हैं इसको लेकर के महिलाएं काफी नाराज थी उनके द्वारा बताया गया कि गत 8 माह में नेताओं,एसडीम ऑफिस पीएचई विभाग सरपंच सचिव कार्यालय में सब जगह आवेदन निवेदन कर चुके हैं किंतु कोई उचित व्यवस्था नहीं बनी इसलिए मजबूरी में रोड जाम करना पड़ रहा है.

सबसे बड़ा सवाल यह है ऐसे कौन से कारण है जिससे अपनी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर अमरवाड़ा क्षेत्र में कभी किसान सड़क पर उतर रहे हैं तो कभी महिलाओ को खाली पानी बर्तन लेकर सड़क पर उतरकर चक्का जाम करना पड़ रहा हैं इसे सुस्त पड़ी प्रशासनिक व्यवस्था कहें या फिर डबल इंजन की सरकार पर राजनीतिक दबाव की कमी महसूस हो रही है. दरअसल में प्रतिपक्ष कमजोर पडने का नतीजा सरकार मनमानी कर रही है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *