Breaking News

औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित? केंद्रीय मंत्री दानवे का दावा

Advertisements

औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित? केंद्रीय मंत्री दानवे का दावा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जालना। केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि औरंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होने कहा कि ‘इम्तियाज जलील के साथ हमारी अलग तरह की दोस्ती है. चाहे वह भागवत कराड हों या कोई और, हमें यह सुनिश्चित करना होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने गत शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के कम से कम 25 असंतुष्ट विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं. शिवसेना के दावे के विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उसे मुख्यमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई थी. भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘एमवीए के कम से कम 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं क्योंकि वे नाखुश हैं.’ हालांकि, उन्होंने विधायकों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया है.
मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी से विपक्षी दूर रहे। BJP ने फैसले का सम्मान किया होता तो उसके कार्यकर्ताओं को दूसरों के लिए ‘कालीन’ नहीं बिछाना पड़ता है

महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को एक मंच पर लाकर बनाया गया था. महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना के भाजपा से अलग होने के चलते यह गठबंधन बनाया गया था. दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा से भटक गई है.

उन्होंने कहा कि पार्टी को 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वोट मिले, लेकिन बाद में उसने (शिवसेना) भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ मौजूदा शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं बल्कि यह उद्धव ठाकरे और अब्दुल सत्तार (राज्य सरकार में मंत्री) की सेना है.’

उन्होने आगे कहा कि वह 2019 में भाजपा नेताओं अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ में बंद कमरे में हुई चर्चा के दौरान मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के बारे में तब कोई चर्चा नहीं हुई थी. उन्होंने शिवसेना के उस दावे का खंडन किया कि दोनों सहयोगी दल मुख्यमंत्री के पद को एक तय अंतराल के बाद बदलने पर सहमत हुए थे.
महाराष्ट्र में विधान परिषद नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर के खिलाफ FIR दर्ज महाराष्ट्र: मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे HC से राहत नहीं मिली है।, हैबियस कॉर्पस अर्ज़ी में रिहाई की मांग को खारिज कर दी गई है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *