Breaking News

पितरों के आशीर्वाद के लिए लगाए यह 5 पेड़-पौधे? बनी रहेगी मंगल कामनाए!

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

हमारे वैदिक सनातन हिंदू धर्म में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। तुलसी पीपल और केले के पेड़ समेत कई प्रकार के पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। पितृपक्ष में कुछ पौधों को लगाने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद मिलता है। आईए जानते हैं के घर में किन पेड़-पौधों को लगाने से पितृ दोष से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

Advertisements

*पितृ पक्ष में लगाएं ये 5 पेड़-पौधे*

अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितर पक्ष शुरू होते हैं । पितृ पक्ष के दौरान तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से अलौकिक मिलता है। इसलिए पितरों के आशीर्वाद के लिए पितृ पक्ष दौरान लगाएं ये पेड़-पौधे लगाना चाहिए।

वैदिक सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। पितृपक्ष की शुरुआत प्रत्येक वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा के साथ होती है साथ ही आश्विन मास में इसका समापन होता है। पितृपक्ष को पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म आदि करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 28 सितंबर 2023 से हो रही है, जिसका समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा।

*बेलपत्र*

बेलपत्र भगवान शिव जी को प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यदि आप पितृपक्ष के दौरान बेलपत्र का पौधा अपने घर पर लगाते हैं, तो इससे पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। वहीं अमावस्या के दिन भगवान शिव को बेलपत्र और गंगाजल अर्पित करने से पितरों को मुक्ति प्राप्त होती है।

*तुलसी का पौधा*

तुलसी को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। यदि पितृपक्ष के दौरान तुलसी का पौधा लगाया जाता है और उसकी अच्छे से देखभाल की जाती है। तो निश्चित रूप से पितरों का आशीर्वाद व्यक्ति पर बना रहता है। वहीं, नियमित रूप से तुलसी में जल अर्पित (रविवार और एकादशी तिथि को छोड़कर) करने और उसकी पूजा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है।

*अशोक का पेड़*

अशोक का पेड़ भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, साथ ही पितृ दोष की समस्या से भी व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। ऐसे में पितृपक्ष के दौरान घर में अशोक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

*बरगद का पेड़*

हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को आयु देने वाला माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है तो उसे बरगद का वृक्ष लगाने से लाभ मिल सकता है। वहीं, बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव की पूजा करने और पेड़ की परिक्रमा करने से पितरों को मुक्ति मिल सकती है।

*पीपल का पेड़*

पीपल के पेड़ का भी सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसे बेहद ही पवित्र माना गया है। इस पेड़ में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना गया है। इसीलिए पीपल के पेड़ की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में पीपल के पेड़ के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाएं और उसमें जल डालें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

सहर्ष सूचनार्थ नोट्स:-

उपरोक्त लेख विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

(भाग:101) ईश्वर चराचर जगत में सर्वव्यापक परमात्मा अगोचर अनंन्त साकार एवं निराकार ब्रह्म स्वरूप है

भाग:101) ईश्वर चराचर जगत में सर्वव्यापक परमात्मा अगोचर अनंन्त साकार एवं निराकार ब्रह्म स्वरूप है …

(भाग:100) ईश्वर में संपूर्ण विश्वास और समर्पण भाव होगा समस्त दुखों का नाश! यह है गीता ज्ञान

भाग:100) ईश्वर में संपूर्ण विश्वास और समर्पण भाव होगा समस्त दुखों का नाश! यह है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *