Breaking News

गोंदिया में शिवशाही बस का ब्रेक फेल! 11 लोगों की मौत

Advertisements

गोंदिया में शिवशाही बस पलटी? भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

गोंंदिया। महाराष्ट्र के गोदिंया जिले में शिवशाही बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक बस से 11 शव निकाल कर अस्पताल के शव गृह भिजवा दिए है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, नागपुर से गोंदिया जा रही एक महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) बस गोंदिया-अर्जुनी रोड पर बिन्द्रावन टोला गांव के पास पलट गई। इस हादसे में लगभग 30 लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी। तभी गोंदिया-अर्जुनी रोड पर बिन्द्रावन टोला गांव के पास बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 30 लोग घायल हैं। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवहन प्रशासन को पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। मैं मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं।

दोपहर के समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना दोपहर के समय हुई। बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। मुआवजे की घोषणा भी कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *