Breaking News

पटवारी ने कानून को दिखाया ठेंगा : हैरान DM ने दिए FIR के निर्देश 

Advertisements

पटवारी ने कानून को दिखाया ठेंगा : हैरान DM ने दिए FIR के निर्देश

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य में पटवारी क्या बेलगाम हो गए हैं? दरअसल कोरबा की घटना कुछ यूँ ही बयां करती नजर आ रही है. पटवारी ने नियम कानून को ताक पर रखकर 250 एकड़ जमीन की बंदरबांट कर दी. इस मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पटवारी समेत राजस्व रिकॉर्ड में गैर कानूनी ढंग से अपना नाम चढ़वाने वाले दस लोगों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी. जांच में छोटे झाड़ के जंगल के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम पर चढ़ाए जाने की पुष्टि हुई. यही नहीं लोगों ने अपने नाम से चढ़ाई गई जमीन को विभिन्न बैंकों में बंधक बनाते हुए लोन भी ले लिया है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पटवारी लोकेश्वर मैत्री को निलंबित करते हुए पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बिट्टू के साथ कथित 10 भूमि स्वामियों के खिलाफ कलेक्टर ने एफआईआर के आदेश जारी किया है. सूत्रों के अनुसार लालची प्रवृत्ति के पटवारी भूमि माफियाओं की सांठ-गांठ से राजस्व भूमि रेकार्ड मे हेराफेरी करके नियमों और कानून की हदें पार कर दी हैं? इसीलिए किसानों का सरकारी नियम कानून से विश्वास उठता जा रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

महसूल मंत्री बावनकुळे यांच्या नागपूर जिल्ह्यात नायब तहसीलदाराची आत्महत्या : कौटुंबिक कारण की आणखी काही?

नागपूर जिल्ह्यातील हिंगणा तालुक्यातील एमआयडीसी पोलीस स्टेशन हद्दीत येणाऱ्या वानाडोंगरी येथील ग्रीन फील्ड सोसायटीमध्ये मौदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *