Breaking News

भीषण आग की लपटों के साथ 100 मीटर तक दौड़ता रहा ट्रक

Advertisements

भीषण आग की लपटों के साथ 100 मीटर तक दौड़ता रहा ट्रक

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

कानपुर में जाजमऊ फ्लाई ओवर पर मौरंग लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक आग लगने के बाद भी 100 मीटर तक दौड़ता रहा। गनीमत रही कि ड्राइवर, क्लीनर और एक अन्य शख्स ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कानपुर में चलते ट्रक में अचानक आग लग गई।

यूपी में कानपुर के जाजमऊ फ्लाईओवर पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय और राह चलते लोगों को सकते में डाल दिया। जहां रामादेवी से जाजमऊ की ओर जा रहे मौरंग से लदे एक भारी-भरकम ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर तक हाईवे पर धू-धू जलता हुआ दौड़ता रहा, जिससे आसपास खौफ का माहौल बन गया। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीर भी दहशत में आ गए।

ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई अन्यथा आग की चपेट मे वे भी खाक हो जाते.

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रक में सवार ड्राइवर, क्लीनर सहित तीन लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत सूझ-बूझ दिखाई और उन्होंने बिना समय गंवाए ट्रक से छलांग लगा दी। ऐसा करके वे बाल-बाल बच गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-ही-देखते पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। मौरंग की वजह से आग और अधिक भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया।

आग की वजह से लगा 3 KM लंबा जाम लग जाने से यातायात बाधित हो गया था?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एहतियात बरतते हुए रामादेवी से जाजमऊ की ओर आने वाले सभी वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी। इसके चलते फ्लाईओवर पर करीब 3 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत समझिए कि एन समय में फायर ब्रिगेड की टीम पंहुच गई और आग बुझाने मे सफलता मिली.

दुर्भाग्यवश, घटना की सूचना दिए जाने के 25 मिनट बाद भी अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। इससे आग पर काबू पाने में काफी देरी हुई। आखिरकार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस आग में ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। उसमें सवार रहे तीनों व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरातील धामणगावला आग कोणी लावली? पालकमंत्री बावनकुळे काय म्हणाले?

नागपूर जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यामधील धामणगाव येथे लागलेल्या आगीत ३० घरे जळालीत. तर शेळ्याही जळल्यात. आगीत …

महसूल मंत्री बावनकुळे यांच्या नागपूर जिल्ह्यात नायब तहसीलदाराची आत्महत्या : कौटुंबिक कारण की आणखी काही?

नागपूर जिल्ह्यातील हिंगणा तालुक्यातील एमआयडीसी पोलीस स्टेशन हद्दीत येणाऱ्या वानाडोंगरी येथील ग्रीन फील्ड सोसायटीमध्ये मौदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *