Breaking News

छुट्टियों में जाएं हरीत काजीरंगा नेशनल पार्क के रोमांचक सफर पर

Advertisements

गोवाहाटी। असम राज्य में काजीरंगा एक राष्ट्रीय पार्क है। यह भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित है। रोमांचक सफर के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में आप अनेक प्रकार के वन्य जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आप दो तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां का सफर आपके लिए यादगार रहेगा। काजीरंगा नेशनल पार्क के अलावा आसापास घूमने की कई आकर्षक जगह भी हैं। यहां पर सोनितपुर जिले में गोहपुर प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं। जानते हैं इस जगह के बारे में…

Advertisements

काजीरंगा पार्क एक सींग वाले गैंडो के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर दुनिया के लगभग दो तिहाई गैंडो की संख्या है। जिनको देखकर मन रोमांच से भर उठता है। 2015 में की गई गणना के अनुसार यहां पर 2,401 गैंडे हैं। इसके अलावा आप यहां पर अन्य जीवों को भी देख सकते हैं।
काजीरंगा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर काकोचांग झरना है। इस जगह पर घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जन्नत का अहसास करवाती है। पर्यटकों के लिए ये एक आकर्षक पिकनिक मनाने की जगह है। इसके अलावा यहां पर गोलाघाट में ही आप नुमालीगढ़ देव पर्वत खंडहर घूमने जा सकते हैं।

Advertisements

*किस मौसम से जाना रहता है सही*

काजीरंगा में वर्षा बुहत अधिक होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अक्सर बाढ़ आ जाती है तो वहीं गर्मियों का मौसम बहुत गर्म होता है। ये पार्क साल के कई महीनों तक बंद भी रहता है। इसलिए जाने से पहले जानकारी ले लें। यहां पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उपयुक्त रहता है। काजीरंगा पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। क्योंकि राष्ट्रीय उद्यान होने की वजह से ये मुख्य सड़को से जुड़ा हुआ है। तेजपुर और गोलाघाट जैसे मुख्य शहरों से ये जुड़ा हुआ है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अरवली पर्वत वाचविण्याची धडपड!

✍️लेखक : *रमेश लांजेवार* (मुक्त पत्रकार ) 📱9921690779 अरवली पर्वतांचे खनन खूप जुन्या काळापासून सुरू …

हेलीकॉप्टर में सवार होकर बाघिन गई ससुराल…!

हेलीकॉप्टर में सवार होकर बाघिन गई ससुराल…! टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   सिवनी। पेंच टाइगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *